Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

नवागत IG इरशाद वली ने छतरपुर में ली पुलिस अधिकारियों की बैठक, अपराध नियंत्रण को लेकर दिए सख्त निर्देश

14 Sep 2026, 11:18 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नवागत IG इरशाद वली ने छतरपुर में ली पुलिस अधिकारियों की बैठक, अपराध नियंत्रण को लेकर दिए सख्त निर्देश - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * छतरपुर में नवागत आईजी इरशाद वली ने पुलिस लाइन कंट्रोल रूम में जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में DIG विजय खत्री, SP रजत सकलेचा, ASP आदित्य पटले समेत सभी SDOP और थाना प्रभारी मौजूद रहे।

IG ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर जिले में अपराध और कानून- व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली। पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन इरशाद वली द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम कॉन्फ्रेंस हॉल, छतरपुर में आयोजित प्रस्तावना एवं समीक्षा बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था एवं पुलिसिंग से संबंधित विभिन्न विषयों की समीक्षा की गई।

प्रारंभ में पुलिस गार्ड द्वारा सलामी दी गई। बैठक में जिले की भौगोलिक स्थिति, धार्मिक स्थलों तथा अनुभागवार थाना एवं चौकी की स्थिति की जानकारी ली गई।

इसके साथ ही जिले में घटित अपराधों, साइबर अपराध की समीक्षा करते हुए लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। केन-बेतवा परियोजना से संबंधित गतिविधियों एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी ली गई।

पुलिस महानिरीक्षक द्वारा थानों में जप्त माल को व्यवस्थित एवं सुरक्षित रखने तथा जप्त माल के शीघ्र निराकरण के संबंध में निर्देशित किया गया। साथ ही अवैध शराब, जुआ एवं सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं गणेश प्रतिमाओं की स्थापना के स्थानों को चिन्हित करने, बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए विद्युत व्यवस्था का निरीक्षण करने तथा लगातार पुलिस मूवमेंट बनाए रखने के निर्देश दिए गए। आयोजन समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने हेतु भी निर्देशित किया गया।

इसके अतिरिक्त अभिरक्षा के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन, थाना-चौकी एवं पुलिस आवासीय परिसरों में साफ-सफाई, बीट एवं माइक्रो-बीट व्यवस्था को सुदृढ़ रखने, जेल से रिहा होने वाले व्यक्तियों की मॉनिटरिंग, जमीनी विवादों की निगरानी, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तथा माइनर एक्ट के प्रकरणों में प्रभावी कार्रवाई सहित विभिन्न विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं थाना-चौकी प्रभारियों को कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने तथा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बनाए रखने हेतु तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में उप पुलिस महानिरीक्षक छतरपुर रेंज विजय कुमार खत्री, पुलिस अधीक्षक छतरपुर रजत सकलेचा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले सहित जिले के सभी अनुविभागीय पुलिस अधिकारी, रक्षित निरीक्षक, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं संबंधित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियांक कानूनगो का सागर आगमन
Sagar14 Sep

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियांक कानूनगो का सागर आगमन

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC), नई दिल्ली के…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना लवकुश नगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 12 लाख से अधिक की ऑनलाइन फ्रॉड में 2 आरोपी गिरफ्तार
Chhatarpur14 Sep

थाना लवकुश नगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 12 लाख से अधिक की ऑनलाइन फ्रॉड में 2 आरोपी गिरफ्तार

लवकुशनगर/छतरपुर थाना लवकुशनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 12 लाख रुपये से अधिक…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Satna14 Sep

*ब्रेकिंग न्यूज़: बिरसिंहपुर गैस एजेंसी पर उमड़ी उपभोक्ताओं की भारी भीड़*

बिरसिंहपुर (मध्य प्रदेश):तहसील मुख्यालय बिरसिंहपुर स्थित गैस एजेंसी पर आज सुबह से ही रसोई गैस के लिए उपभोक्ताओं…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना शोहरतगढ़ पुलिस द्वारा आत्महत्या का प्रयास कर रहे किशोर को बचाकर परिजनों के किया गया सुपुर्द। परिजनों द्वारा थाना शोहरतगढ़ पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी ।
Siddharthnagar14 Sep

थाना शोहरतगढ़ पुलिस द्वारा आत्महत्या का प्रयास कर रहे किशोर को बचाकर परिजनों के किया गया सुपुर्द। परिजनों द्वारा थाना शोहरतगढ़ पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी ।

सिद्धार्थ नगर,बाणगंगा पुल पर एक व्यक्ति रितेश तिवारी पुत्र मुन्नू तिवारी निवासी अगया थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा…

पूरी खबर पढ़ें →
खुनुवां बॉर्डर पर 6.47 किलो चांदी के जेवरात बरामद, 72 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
Siddharthnagar14 Sep

खुनुवां बॉर्डर पर 6.47 किलो चांदी के जेवरात बरामद, 72 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर जिले के खुनुवां बॉर्डर के भारत-नेपाल सीमा पर खुनुवां एसएसबी चेकपोस्ट के जवानों ने शनिवार सुबह तस्करी…

पूरी खबर पढ़ें →
बाबा महाकाल की भस्म आरती अब 3D में, श्रद्धालुओं को मिलेगा निशुल्क दिव्य दर्शन का अनुभव
Sagar14 Sep

बाबा महाकाल की भस्म आरती अब 3D में, श्रद्धालुओं को मिलेगा निशुल्क दिव्य दर्शन का अनुभव

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * उज्जैन बाबा महाकाल के भक्तों के लिए बड़ी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!