बेगूं नगरपालिका चुनाव परिणाम: भाजपा का दबदबा, 24 वार्डों में जीत

बेगूं। नगर पालिका चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद बेगूं नगरपालिका में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 35 में से 24 वार्डों पर जीत दर्ज की। वहीं कांग्रेस को 8 वार्डों में सफलता मिली, जबकि 3 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। परिणामों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
वार्डवार चुनाव परिणाम इस प्रकार रहे—
वार्ड 1: कांग्रेस के नारूलाल
वार्ड 2: कांग्रेस की ममता देवी
वार्ड 3: भाजपा की रेखा मंत्री
वार्ड 4: भाजपा के बद्री जाट
वार्ड 5: निर्दलीय दुर्गा बाई
वार्ड 6: भाजपा के देवीलाल सालवी
वार्ड 7: भाजपा के रवि कुमार रैगर
वार्ड 8: भाजपा की लाड देवी
वार्ड 9: भाजपा की सुश्री रिदम जोशी
वार्ड 10: भाजपा की नीता बोहरा
वार्ड 11: भाजपा के योगेश डीडवानिया
वार्ड 12: निर्दलीय सलीम अंसारी
वार्ड 13: निर्दलीय रुखसार
वार्ड 14: कांग्रेस की रतनी देवी खटीक
वार्ड 15: भाजपा के नरेंद्र ओड
वार्ड 16: कांग्रेस के कैलाश धाकड़
वार्ड 17: भाजपा के कैलाश प्रजापत
वार्ड 18: भाजपा की सीता देवी
वार्ड 19: कांग्रेस के नदीम
वार्ड 20: भाजपा के ओमा धाकड़
वार्ड 21: भाजपा के बालकिशन माली
वार्ड 22: भाजपा की चंद्रकांता जैन
वार्ड 23: कांग्रेस के इन्द्रदेव भारद्वाज
वार्ड 24: भाजपा के शैलेंद्र आंचलिया
वार्ड 25: भाजपा की रेणुबाला सुराणा
वार्ड 26: कांग्रेस के हरीश पंचोली
वार्ड 27: भाजपा की गरिमा शर्मा
वार्ड 28: भाजपा के जमना लाल मीणा
वार्ड 29: भाजपा की हेमलता माली
वार्ड 30: भाजपा के गोपाल धाकड़
वार्ड 31: कांग्रेस की लालीबाई धाकड़
वार्ड 32: भाजपा के पप्पूलाल जटिया
वार्ड 33: भाजपा के शोभालाल धाकड़
वार्ड 34: भाजपा की सुमन देवी
वार्ड 35: भाजपा के सुशील कुमार सेन
भाजपा को मिला स्पष्ट बहुमत
35 सदस्यीय बेगूं नगरपालिका में भाजपा ने 24 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। कांग्रेस के खाते में 8 सीटें आईं, जबकि 3 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे। भाजपा के पक्ष में आए इस परिणाम से नगर में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है। समर्थकों ने जीत का जश्न मनाते हुए विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी।
वार्डवार परिणामों के आधार पर बेगूं नगरपालिका में भाजपा बोर्ड बनने की स्थिति मजबूत हो गई है।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।





