Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Hathras

हाथरस पुरदिलनगर मे धूमधाम से मनाया गया आप विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस

14 Sep 2026, 11:23 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
हाथरस पुरदिलनगर मे धूमधाम से मनाया गया आप विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस - HATHRAS, उत्तर प्रदेश

हाथरस सिकंद्राराऊ संबाददाता पुष्पेंद्र पुरदिलनगर जलेसर रोड स्थित राज गार्डन में रविवार को विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस कार्यक्रम बड़े ही उत्साह, श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सनातन प्रेमी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद ब्रज प्रांत के प्रांत सह मंत्री अभय प्रताप जी का सानिध्य प्राप्त हुआ। उनके साथ विभाग संगठन मंत्री उमाकांत भाई साहब भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अभय प्रताप जी रहे, जिन्होंने विश्व हिंदू परिषद की स्थापना, उसके उद्देश्यों, हिंदू समाज की एकजुटता तथा सनातन संस्कृति एवं धर्म की रक्षा के विषय पर अपने विचार रखते हुए उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अधिवक्ता सौरभ उपाध्याय जी उपस्थित रहे। अतिथियों एवं वक्ताओं का विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित कर सनातन संस्कृति, धर्म और परंपराओं के संरक्षण के लिए समाज को जागरूक करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाजहित एवं राष्ट्रहित में संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया।

स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान वातावरण जय श्रीराम और भारत माता की जय के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं सनातन प्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया।आयोजन को सफल बनाने में विश्व हिंदू परिषद पुरदिलनगर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

भवानीगंज पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
Siddharthnagar15 Sep

भवानीगंज पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

सिद्धार्थनगर। भवानीगंज थाना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पॉक्सो एक्ट…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना त्रिलोकपुर पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बालक को 10 घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद कर परिजनों को किया गया सुपुर्द । परिजनों द्वारा थाना त्रिलोकपुर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई ।
थाना शिवनगर डिडई पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।
Siddharthnagar15 Sep

थाना शिवनगर डिडई पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।

डॉ० अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा "अपराध की रोकथाम एंव वांछित/वारण्टीयों की गिरफ्तारी" के सम्बन्ध में…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में सैनी धर्मशाला में 11 दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ, यज्ञ में दी आहुतियां
Moradabad15 Sep

कांठ में सैनी धर्मशाला में 11 दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ, यज्ञ में दी आहुतियां

कांठ नगर स्थित सैनी धर्मशाला में भगवान श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर 11 दिवसीय गणेश महोत्सव एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में 28 सितंबर को ऐतिहासिक होगी जय जवान-जय किसान तिरंगा महायात्रा: पूर्व विधायक
Moradabad15 Sep

कांठ में 28 सितंबर को ऐतिहासिक होगी जय जवान-जय किसान तिरंगा महायात्रा: पूर्व विधायक

कांठ के पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू के नेतृत्व में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जन्म…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!