Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Maihar

नेशनल लोक अदालत में राजस्व वसूली बढ़ी किन्तु बड़े बकाया दारो पर चुप्पी का आलम क्यों

15 Sep 2026, 02:26 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

मैहर
नगर पालिका परिषद मैहर में शनिवार को आयोजित नेशनल लोक अदालत में जलकर एवं संपत्ति कर सहित नगर पालिका के विभिन्न बकाया मामलों में राजस्व वसूली की गई। अध्यक्ष श्रीमती गीता संतोष सोनी के कुशल मार्गदर्शन में कई पार्षद भी सुबह से ही मौके पर डटे रहे। इसका असर राजस्व वसूली में भी देखने को मिला।

हालांकि, लोक अदालत के दौरान नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रिंस अग्रवाल की लंबे समय तक गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही। जानकारी के अनुसार टैक्स आईडी जनरेट करने की प्रक्रिया में ओटीपी सीएमओ के मोबाइल पर आने की व्यवस्था होने के कारण उनकी मौजूदगी को महत्वपूर्ण माना जा रहा था। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि सीएमओ स्वयं मौके पर मौजूद रहते तो क्या राजस्व वसूली का आंकड़ा और बेहतर नहीं हो सकता था?

लोक अदालत से पहले यह भी चर्चा थी कि नगर पालिका के बड़े बकायेदारों के नाम सार्वजनिक किए जा सकते हैं, ताकि बकाया करदाताओं पर भुगतान का दबाव बने। लेकिन लोक अदालत के दौरान ऐसी कोई सूची सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आई।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब नगर पालिका क्षेत्र में बड़े संस्थान और करोड़ों की संपत्तियां शामिल हैं, तो उनसे जुड़े बड़े बकाया करों की वसूली को लेकर क्या कार्रवाई की गई?

नगर पालिका परिषद मैहर की सीमा में केजेएस सीमेंट भी आता है। शहर में चर्चा है कि बड़े बकायेदारों से राजस्व वसूली नगर पालिका के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है, लेकिन लोक अदालत में केजेएस सीमेंट से संबंधित बकाया राशि अथवा वसूली को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई।

ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि लोक अदालत का उद्देश्य यदि अधिक से अधिक राजस्व की वसूली और बकाया मामलों का समाधान है, तो बड़े बकायेदारों को लेकर नगर पालिका की रणनीति क्या रही?

लोक अदालत में अध्यक्ष और पार्षदों की सक्रियता के बीच सीएमओ की अनुपस्थिति पर चर्चाओं का दौर चलता रहा। शहर में तो यहां तक तंज सुनने को मिला कि सीएमओ अगर लोक अदालत में मौजूद रहकर इतना अच्छा प्रदर्शन कर लेते हैं तो दोपहर बाद भी कार्यालय नहीं आते तो शायद राजस्व वसूली का आंकड़ा 70 लाख रुपये के पार पहुंच जाता!

बहरहाल, लोक अदालत में हुई राजस्व वसूली नगर पालिका के लिए सकारात्मक पहल है, लेकिन बड़े बकायेदारों की सूची, उनकी बकाया राशि और उनसे हुई वसूली की जानकारी सार्वजनिक होने पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि नगर पालिका ने छोटे बकायेदारों के साथ-साथ बड़े बकायेदारों से वसूली के लिए कितनी गंभीरता के साथ साथ हमदर्दी भी दिखाई।
मैहर ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

थाना त्रिलोकपुर पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बालक को 10 घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद कर परिजनों को किया गया सुपुर्द । परिजनों द्वारा थाना त्रिलोकपुर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई ।
Exclusive News: CJP फाउंडर अभिजीत दीपके से बदतमीजी पर पत्रकार नाराज… सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर गुस्सा!
Indore15 Sep

Exclusive News: CJP फाउंडर अभिजीत दीपके से बदतमीजी पर पत्रकार नाराज… सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर गुस्सा!

इंदौर / तेजकुमार जारवाल / वंदे भारत लाइव टीवी / न्यूज़/ जिला रिपोर्टर, इंदौर, मध्य प्रदेश / बालाघाट…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ: आर्य बंधुओं ने जेवर एयरपोर्ट का नाम महर्षि दयानंद सरस्वती करने की उठाई मांग
Moradabad14 Sep

कांठ: आर्य बंधुओं ने जेवर एयरपोर्ट का नाम महर्षि दयानंद सरस्वती करने की उठाई मांग

आर्य समाज के महान समाज सुधारक वेदों के उद्धारक एवं राष्ट्रीय जागरण के अग्रदूत महर्षि दयानंद सरस्वती के…

पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस पुरदिलनगर मे धूमधाम से मनाया गया आप विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस
Hathras14 Sep

हाथरस पुरदिलनगर मे धूमधाम से मनाया गया आप विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस

हाथरस सिकंद्राराऊ संबाददाता पुष्पेंद्र पुरदिलनगर जलेसर रोड स्थित राज गार्डन में रविवार को विश्व हिंदू परिषद का स्थापना…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!