Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Hardoi

ई-रिक्शा चालक ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, महादेव की कृपा से बची जान

15 Sep 2026, 04:09 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ई-रिक्शा चालक ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, महादेव की कृपा से बची जान - HARDOI, उत्तर प्रदेश

ई-रिक्शा चालक ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, महादेव की कृपा से बची जान

अंगूठे का नाखून निकला, पंजे का मांस फटा—एक सप्ताह बाद होगा प्लास्टर

शाहाबाद, हरदोई।
शाहाबाद क्षेत्र में ई-रिक्शा से होने वाले हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर ई-रिक्शा चालक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार के पैर के अंगूठे का नाखून निकल गया और पंजे का मांस तक फट गया। गनीमत रही कि महादेव की कृपा से बड़ा हादसा टल गया और घायल की जान बच गई।

घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चोट की गंभीरता को देखते हुए उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकीय सलाह के अनुसार करीब एक सप्ताह बाद पैर में प्लास्टर किए जाने की बात कही गई है।

आए दिन हादसे, आखिर कब जागेगा प्रशासन?

स्थानीय लोगों का कहना है कि शाहाबाद में ई-रिक्शों की बढ़ती संख्या और कई चालकों द्वारा यातायात नियमों की अनदेखी के कारण आए दिन हादसे सामने आ रहे हैं। कभी तेज रफ्तार तो कभी अचानक मोड़ और गलत दिशा में वाहन चलाने से राहगीरों और बाइक सवारों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

लोगों ने शासन-प्रशासन और यातायात विभाग से ई-रिक्शा चालकों की जांच, नियमों का पालन सुनिश्चित कराने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

एक हादसा जिंदगी भर का दर्द दे सकता है—प्रशासन को अब गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पितृपक्ष मेला 2026की तैयारियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर जिलाधिकारी गया, वरीय पुलिस अधीक्षक w, अपर जिलाधिकारी गया एवं पुलिस उपाधीक्षक द्वारा सीताकुंड मंदिर का l निरीक्षण
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Alwar15 Sep

अलवर प्रतापगढ़ ,प्रसूताओ का 108 गाड़ी में ही प्रसव, सी एच सी कीनाकामयाबी पर भड़के ग्रामीण

प्रतापगढ़ सीएचसी केवल ‘रेफरल सेंटर’ बनकर सिमटी, बीच रास्ते 108 एंबुलेंस में गूंजी दो नवजातों की किलकारी; बदहाल…

पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती – एंटी रोमियो प्रभारी शाइस्ता की अगुवाई में हरैया में चला मिशन शक्ति अभियान !
Basti15 Sep

बस्ती – एंटी रोमियो प्रभारी शाइस्ता की अगुवाई में हरैया में चला मिशन शक्ति अभियान !

जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 15 सितंबर 2026 बस्ती। एसपी के आदेश पर आज एंटी रोमियो स्क्वाड प्रभारी म0…

पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती में खाकी का बड़ा प्रहार: 4.5 किलो गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं 5 गंभीर मुकदमे!
Basti15 Sep

बस्ती में खाकी का बड़ा प्रहार: 4.5 किलो गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं 5 गंभीर मुकदमे!

बस्ती में खाकी का हंटर: हर्रैया पुलिस का बड़ा प्रहार, 4.5 किलो गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!