खेत में काम के दौरान दो मजदूरों में खूनी संघर्ष,वृद्ध गंभीर रूप से घायल,रेफर, आरोपी पुलिस हिरासत में
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


खेत में काम के दौरान दो मजदूरों में खूनी संघर्ष,वृद्ध गंभीर रूप से घायल,रेफर, आरोपी पुलिस हिरासत में
दुद्धी (सोनभद्र)।कोतवाली क्षेत्र के गुलालझरिया गांव के पूर्व प्रधान संजय जायसवाल के खेत पर काम करने के दौरान सोमवार दोपहर तीन बजे दो मजदूरों के बीच आपसी विवाद में हिंसक झड़प हो गई। मारपीट में एक 65 वर्षीय वृद्ध मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
घायल कमलापति मिश्रा (65)पुत्र बेचन मिश्रा, निवासी चकिया चंदौली, बीते एक साल से पूर्व प्रधान के यहाँ रहकर उनके खेत में काम कर रहे थे।आज सोमवार दोपहर 3 बजे खेत में काम के दौरान एक मजदूर से उनकी किसी बात को लेकर विवाद हो गया ।विवाद के दौरान आरोपी ने कमलापति को सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर खून से लथपथ लहलुहान कर दिया और कुल्हाड़ी लहराने लगा ।घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को फोन कर सूचना दी।
मौके पर पहुँची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संतोष मौर्य को अपनी गिरफ्त में ले लिया है।
घायल कमलापति को 112 पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया।
सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. सुनील ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें रेफर कर दिया।
चिकित्सक ने बताया कि घटना में कमलापति के सिर पर गंभीर चोटें आई है। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है ।
वहीं पुलिस आरोपी को गिरफ्त में लेकर मामले की जांच में जुट गई है ।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बुलंदशहर / डिबाई - कस्बा डिबाई के मोहल्ला कसरसावान निवासी एक व्यक्ति ने अपने ही परिचितों पर मारपीट,…
पूरी खबर पढ़ें →
सोनभद्र रेणुकूट के रवि सिंह का CBSE नेशनल चैंपियनशिप में नेशनल रेफरी के रूप में चयन । सोनभद्र…
पूरी खबर पढ़ें →
भारत देश के उत्तर प्रदेश में सरकार को आड़े हाथों लेते हुए नेहा बोरा के तीखे प्रहार। बोली…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीर नगर/जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा कृषि विभाग द्वारा किसानों कों सब मिशन आन एक्सटेंशन योजना अंतर्गत सात दिवसीय…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती जिला कारागार में सुरक्षा व्यवस्था और कैदियों की सुविधाओं की पड़ताल के लिए बुधवार को उच्चाधिकारियों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती 17 सितम्बर २026 वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भिटिया चौराहा पर श्री गणेश पूजा के अवसर पर आज…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।