Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को सामुदायिक भवन बैढ़न में होगा वृहद रक्तदान शिविर।

16 Sep 2026, 08:12 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिंगरौली: सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को सामुदायिक भवन बैढ़न में होगा वृहद रक्तदान शिविर। - सिंगरौली, मध्य प्रदेश

सिंगरौली: सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को सामुदायिक भवन बैढ़न में होगा वृहद रक्तदान शिविर।

सामाजिक संगठनों सहित समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से होगा आयोजन

सिंगरौली: । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आमजन में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 17 सितंबर 2026 को सामुदायिक भवन, बैढ़न में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्तदान शिविर की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री गौरव बैनल द्वारा बैठक आयोजित कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने शिविर का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने तथा अधिकाधिक लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। शिविर के लिए स्वास्थ्य विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है तथा रेडक्रॉस सोसायटी की सहभागिता से रक्तदान संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

शिविर में सामाजिक संगठनों, अधिवक्ताओं, व्यापारियों, युवाओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सामाजिक संगठनों एवं संस्थाओं से समन्वय स्थापित कर अधिकाधिक रक्तदाताओं को शिविर से जोड़ने तथा व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने रक्तदाताओं की सहभागिता को वर्षभर बनाए रखने के लिए रक्तदान कैलेंडर तैयार करने के निर्देश भी दिए, ताकि इच्छुक व्यक्ति एवं संस्थाएं निर्धारित समय पर रक्तदान कर सकें।

कलेक्टर ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का पुनीत कार्य है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि 17 सितंबर को सामुदायिक भवन, बैढ़न में आयोजित वृहद रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान करें और सेवा संकल्प अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं। उन्होंने कहा कि जिले में संचालित बड़ी परियोजनाओं एवं औद्योगिक संस्थानों को भी सेवा संकल्प की भावना से जोड़ते हुए इसी प्रकार के वृहद रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएं, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। बैठक में  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह सहित नगर निगन एवं रेडक्रॉस सोसायटी के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जनसुनवाई में 78 आवेदनमिलेअपर कलेक्टर श्री राय द्वारा संबंधित अधिकारियों तत्काल निराकरण करने के दिये निर्देश
Maihar22 Sep

जनसुनवाई में 78 आवेदनमिलेअपर कलेक्टर श्री राय द्वारा संबंधित अधिकारियों तत्काल निराकरण करने के दिये निर्देश

मैहर जिले में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं उनकी शिकायतों के समाधान के लिए मंगलवार को…

पूरी खबर पढ़ें →
शराब पीने का पैसा नहीं देने पर हुई मार पीट पांच आरोपी हुए गिरफतार पहुंचे जेल
Katni22 Sep

शराब पीने का पैसा नहीं देने पर हुई मार पीट पांच आरोपी हुए गिरफतार पहुंचे जेल

कटनी स्लीमनाबाद पुलिसने शराब पीने को पैसे नहीं देने को लेकर हुए मारपीट करने वाले पांच आरोपियों को…

पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ रफ़्तार बोलेरो की टक्कर से 65 वर्षीय पैदल यात्री घायल, चालक फरार
Sonbhadra22 Sep

तेज़ रफ़्तार बोलेरो की टक्कर से 65 वर्षीय पैदल यात्री घायल, चालक फरार

दुद्धी (सोनभद्र)।कोतवाली क्षेत्र के कादल गांव में सोमवार शाम करीब 7 बजे कादल चौराहा से आगे ब्रह्मदेव के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
error: Content is protected !!