Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

थोड़ी सी झड़प बनी जान लेवा दो का इलाज जारी एक जबलपुर रेफर

16 Sep 2026, 11:51 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
थोड़ी सी झड़प बनी जान लेवा दो का इलाज जारी एक जबलपुर रेफर - कटनी, मध्य प्रदेश

कटनी
कोतवाली थाना क्षेत्र के आजाद चौक में मंगलवार सुबह वाहन की टक्कर को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया। आजाद चौक से लेकर बलदेऊ टेंट के पास तक हुए विवाद के दौरान मारपीट और चाकूबाजी की घटना सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना में तीन युवकों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। इनमें एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जबलपुर रेफर किया है, जबकि दो घायलों का कटनी के निजी अस्पताल में उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत वाहन की टक्कर को लेकर हुई बताई जा रही है। घायल पक्ष द्वारा दिए गए बयान के अनुसार, विवाद बढ़ने के बाद करीब 8 से 10 लोगों द्वारा मारपीट किए जाने तथा चाकू और पत्थर से हमला करने का आरोप लगाया गया है। हालांकि घटना की वास्तविक परिस्थितियों और विवाद के पीछे की पूरी वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

घटना में अभिषेक निषाद, कलश मालिक और महेंद्र कुमार के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जबलपुर रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटनाक्रम से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा विवाद के दौरान मौजूद लोगों और घटना की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ, चाकूबाजी में कौन-कौन लोग शामिल थे और घटना में किसकी भूमिका रही। फिलहाल क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है ।
कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

*🚨 ग्राउंड रिपोर्ट: बिरसिंहपुर के प्रतापपुर में राशन वितरण प्रणाली में बड़ा खेल, ‘ईमानदारी’ के मुखौटे में करोड़ों का भ्रष्टाचार!*
Satna16 Sep

*🚨 ग्राउंड रिपोर्ट: बिरसिंहपुर के प्रतापपुर में राशन वितरण प्रणाली में बड़ा खेल, ‘ईमानदारी’ के मुखौटे में करोड़ों का भ्रष्टाचार!*

(सतना)। *सरकारी राशन की दुकानों से गरीबों का निवाला गायब होना कोई नई बात नहीं है* लेकिन बिरसिंहपुर…

पूरी खबर पढ़ें →

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की16 Sep

फर्जी नंबर प्लेट लगी स्कॉर्पियो के तहखाने से 810 पैकेट यूपी मार्का फ्रूटी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

फर्जी नंबर प्लेट लगी स्कॉर्पियो के तहखाने से 810 पैकेट यूपी मार्का फ्रूटी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!