लोटस इंटरनेशनल स्कूल बंग्रेड के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर प्रदर्शन कर रचा कीर्तिमान,,,,,
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


लोटस इंटरनेशनल स्कूल बंगरेड के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रचा कीर्तिमान
बंगरेड। लोटस इंटरनेशनल स्कूल, बंगरेड के 9 प्रतिभावान खिलाड़ियों ने 17वीं ओपन नेशनल स्कूल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान अपने प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। जयपुर (राजस्थान) में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल हासिल किए तथा विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया।
राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की कुल 16 टीमों ने भाग लिया। कड़े मुकाबलों के बीच लोटस इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय देते हुए शानदार उपलब्धि हासिल की।
प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर विद्यालय का गौरव बढ़ाने वाले सभी खिलाड़ियों का स्वागत एवं सम्मान पूर्व विधायक श्री मुरलीजी मोरवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री प्रवीणजी बिलाला, एडवोकेट श्री नीलेशजी शर्मा एवं श्री भारत सिंहजी राजावत सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
विद्यालय के चेयरमैन श्री जितेंद्र सिंह राजावत ने खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के समस्त स्टाफ, कोच श्री मनोजजी पंवार एवं प्राचार्या सुश्री ललिता जी भाटिया ने भी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है। यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, लगन, टीम भावना एवं प्रशिक्षक के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। खिलाड़ियों की यह उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

(सतना)। *सरकारी राशन की दुकानों से गरीबों का निवाला गायब होना कोई नई बात नहीं है* लेकिन बिरसिंहपुर…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी कोतवाली थाना क्षेत्र के आजाद चौक में मंगलवार सुबह वाहन की टक्कर को लेकर शुरू हुआ मामूली…
पूरी खबर पढ़ें →
*बिरसिंहपुर (मध्य प्रदेश)वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज के लिए ब्यूरो रिपोर्ट – प्रवीण कुमार प्रजापति बिरसिंहपुर* क्षेत्र की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsजवलपुर डी एन वेडिंग जैन मंदिर में जैन समाज के संत श्री मुनि 108 पभुद सागर जी महाराज…
पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर / तेजकुमार जारवाल / वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़/ जिला रिपोर्टर, इंदौर, मध्य प्रदेश / सिंहस्थ-2028 के…
पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर / तेजकुमार जारवाल / वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़/ जिला रिपोर्टर, इंदौर, मध्य प्रदेश / इंदौर /…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।