Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Garhwa

दहेज प्रताड़ना के आरोप में 18 वर्षीय विवाहिता की मौत, पति गिरफ्तार

16 Sep 2026, 12:30 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

नगर उंटारी (गढ़वा)। नगर उंटारी थाना क्षेत्र के नरखोरिया गांव में दहेज की मांग को लेकर एक 18 वर्षीय विवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की मां फूल कुमारी देवी के लिखित आवेदन पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में मृतका के पति रवि प्रसाद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।IMG 20260915 WA0051 2

पांच माह पहले हुई थी शादी

प्राथमिकी के अनुसार, फूल कुमारी देवी की पुत्री नेहांसी कुमारी की शादी अप्रैल 2026 में नरखोरिया गांव निवासी रामदेव प्रसाद के पुत्र रवि प्रसाद के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा पांच लाख रुपये नकद, मोटरसाइकिल, सोने की चेन और अंगूठी की मांग की जाने लगी।

मृतका की मां का आरोप है कि आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण मायके पक्ष के लोग दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थ थे। इसके बावजूद विवाहिता को कथित रूप से शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा।

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि 14 सितंबर 2026 की शाम करीब पांच बजे दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता के साथ मारपीट की और बाद में उसे फंदे पर लटका दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पति समेत छह नामजद

पुलिस ने शिकायत के आधार पर छह लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। इनमें मृतका का पति रवि प्रसाद, ससुर रामदेव प्रसाद, भैंसुर रामाशीष साव, जेठानी सरोज देवी (पति सत्येंद्र कुमार) तथा देवर सत्येंद्र प्रसाद और मनीष कुमार, दोनों पिता रामदेव प्रसाद शामिल हैं। सभी नरखोरिया गांव के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने पति को भेजा जेल

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और इसके बाद परिजनों को सौंप दिया। मामले में नगर उंटारी थाना कांड संख्या 187/26 दर्ज कर BNS एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत जांच की जा रही है।

नगर उंटारी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में मृतका के पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अन्य नामजद आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच में संलिप्तता सामने आने पर उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

नोट: प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की16 Sep

फर्जी नंबर प्लेट लगी स्कॉर्पियो के तहखाने से 810 पैकेट यूपी मार्का फ्रूटी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

फर्जी नंबर प्लेट लगी स्कॉर्पियो के तहखाने से 810 पैकेट यूपी मार्का फ्रूटी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर सहारनपुर | फतेहपुर में शांति व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में 3 गिरफ्तार
A2Z सभी खबर सभी जिले की16 Sep

बड़ी खबर सहारनपुर | फतेहपुर में शांति व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में 3 गिरफ्तार

# 🚨 बड़ी खबर सहारनपुर | फतेहपुर में शांति व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में 3 गिरफ्तार ## ⚡…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर जिस कोतवाली में तैनात रह चुका था दरोगा, उसी थाने में कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
A2Z सभी खबर सभी जिले की16 Sep

बड़ी खबर | सहारनपुर जिस कोतवाली में तैनात रह चुका था दरोगा, उसी थाने में कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

सर्राफ की शिकायत में लाखों रुपये के कथित लेनदेन, समझौता कराने के प्रयास और धमकी के आरोप—अदालत के…

पूरी खबर पढ़ें →
किस्त नहीं भरा तो निकलवा लिया खून.. किस्तों में मोबाइल खरीदते हैं तो सावधान हो जाएं ये सुने
Siddharthnagar16 Sep

किस्त नहीं भरा तो निकलवा लिया खून.. किस्तों में मोबाइल खरीदते हैं तो सावधान हो जाएं ये सुने

लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां मोबाइल फोन की…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!