Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Garhwa

हूर ओवरब्रिज के पास अवैध पिस्टल व तीन कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

16 Sep 2026, 03:00 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

गढ़वा। गढ़वा थाना पुलिस ने मंगलवार की शाम गश्ती के दौरान हूर ओवरब्रिज के पास कार्रवाई करते हुए अवैध देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किये हैं. वहीं, वाहन में सवार एक अन्य व्यक्ति पुलिस को देखते ही अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

FB IMG 1789550974370

पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर की शाम गश्ती के दौरान थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी को सूचना मिली थी कि हूर ओवरब्रिज के पास सफेद रंग की क्रेटा कार (जेएच 01 एफबी 5927) में शाहिद हुसैन नामक व्यक्ति अपने एक साथी के साथ अवैध हथियार लेकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की नीयत से मौजूद है. सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी व जवानों की टीम गठित की गयी.

19:25 बजे वाहन की घेराबंदी

गठित टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए करीब 19:25 बजे हूर ओवरब्रिज के पास उक्त क्रेटा वाहन की घेराबंदी की. पुलिस बल को देखते ही वाहन में सवार एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला. वहीं चालक सीट पर बैठे व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया.

डिक्की से मिला पिस्टल और कारतूस

पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति की तलाशी ली, जिसमें उसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए. इसके बाद वाहन की डिक्की की तलाशी लेने पर एक अवैध देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किये गये. पुलिस ने हथियार और कारतूस को जब्त कर लिया है.

मामले में पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है.

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा आगामी विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 2026की सुरक्षा एवं प्रशासनिक तैयारियों के मद्देनजर प्रेत शिला वेदी स्थल का निरीक्षण किया गया l
सम्राट ट्रेडर्स अल्लापुर में जूनियर इंजीनियर की कार्रवाई पर उठे सवाल, महीनों पहले दी गई लिखित सूचना पर नहीं लिया गया संज्ञान
Hardoi16 Sep

सम्राट ट्रेडर्स अल्लापुर में जूनियर इंजीनियर की कार्रवाई पर उठे सवाल, महीनों पहले दी गई लिखित सूचना पर नहीं लिया गया संज्ञान

शटर गिरा होने पर काट दिया विद्युत कनेक्शन! सम्राट ट्रेडर्स अल्लापुर में जूनियर इंजीनियर की कार्रवाई पर उठे…

पूरी खबर पढ़ें →
*नगर परिषद जैतवारा की पानी टंकी पर ‘ग्राम पंचायत’ लिखे जाने से भड़के लोग सोशल मीडिया पर पूछा- ‘तहसील और अस्पताल के बाद अब नगर परिषद का दर्जा भी छिन गया क्या?*
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Azamgarh16 Sep

आजमगढ़ दुष्कर्म और अश्लील सामग्री वायरल करने वाले दो आरोपी को निजामाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

निजामाबाद पुलिस में दो अलग-अलग मामले में दुष्कर्म और नाबालिक से संबंधित अश्लील सामग्री वायरल करने के दो…

पूरी खबर पढ़ें →
यशवंत हत्याकांड में तीन युवतियां गिरफ्तार, कुल पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
Basti16 Sep

यशवंत हत्याकांड में तीन युवतियां गिरफ्तार, कुल पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में युवक यशवंत कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन और अभियुक्ताओं…

पूरी खबर पढ़ें →
मतदातागण 30 सितंबर 2026तक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा सकतें हैं
Nagpur16 Sep

मतदातागण 30 सितंबर 2026तक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा सकतें हैं

महाराष्ट्र राज्य में एसआईआर/ मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य, द्वितीय चरण का कार्य चल रहा है। नागपुर जिला…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!