Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Basti

यशवंत हत्याकांड में तीन युवतियां गिरफ्तार, कुल पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

16 Sep 2026, 12:37 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
यशवंत हत्याकांड में तीन युवतियां गिरफ्तार, कुल पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में - BASTI, उत्तर प्रदेश

बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में युवक यशवंत कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन और अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है।

वाल्टरगंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में तीनों को मंगलवार सुबह नगर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित लोहरैया मोड़ से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद सभी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

इस मामले में पुलिस इससे पहले 12 सितंबर को दो अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस तरह हत्याकांड में अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्ताओं में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कौड़ीकोल निवासी रीमा (26) और शीला (20), तथा नगर थाना क्षेत्र के खड़ौवाखुर्द निवासी गुड़िया (23) शामिल हैं।

पुलिस ने इनके कब्जे से दो एंड्राइड मोबाइल फोन, मृतक की केनरा बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा की दो चेकबुक, एसबीआई का एटीएम कार्ड, यशवंत की दो फोटो और पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद की है। ड्यूटी से लौटने के बाद लापता हुआ था यशवंत-पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक खड़ौवाखुर्द निवासी यशवंत कुमार (26) उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम, निर्माण इकाई गोरखपुर में संविदा पर कार्य करता था।

आठ सितंबर को वह रोज की तरह अपने मामा के बेटे अंकित कुमार के साथ मोटरसाइकिल से ड्यूटी पर गया था। शाम करीब 7:30 बजे दोनों नगर बाजार पहुंचे, जहां से अंकित अपनी मोटरसाइकिल से घर चला गया, जबकि यशवंत अपने घर नहीं पहुंचा।

परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। अगले दिन नौ सितंबर को यशवंत की मोटरसाइकिल दुबौलिया थाना क्षेत्र के बैरागल के पास पड़ी मिली।

इसी दौरान वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में धमौरा के पास सड़क किनारे उसका शव बरामद हुआ। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान यशवंत के रूप में की।

अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा-मृतक के भाई हेमंत कुमार की तहरीर पर 11 सितंबर को वाल्टरगंज थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने विवेचना और जांच के दौरान संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई।

इसके बाद 12 सितंबर को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर तीन अन्य अभियुक्ताओं की गिरफ्तारी मंगलवार को की गई।

पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और हत्या के कारणों तथा घटना में प्रत्येक आरोपी की भूमिका को लेकर जांच की जा रही है। इन टीमों ने की कार्रवाई-गिरफ्तारी करने वाली टीम में वाल्टरगंज के प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार राय, एसओजी प्रभारी निरीक्षक विकास यादव, सर्विलांस प्रभारी शेषनाथ यादव, उपनिरीक्षक उपेन्द्र शर्मा और श्रीराम पाल समेत वाल्टरगंज पुलिस, एसओजी तथा सर्विलांस सेल के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

*🚨 ग्राउंड रिपोर्ट: बिरसिंहपुर के प्रतापपुर में राशन वितरण प्रणाली में बड़ा खेल, ‘ईमानदारी’ के मुखौटे में करोड़ों का भ्रष्टाचार!*
Satna16 Sep

*🚨 ग्राउंड रिपोर्ट: बिरसिंहपुर के प्रतापपुर में राशन वितरण प्रणाली में बड़ा खेल, ‘ईमानदारी’ के मुखौटे में करोड़ों का भ्रष्टाचार!*

(सतना)। *सरकारी राशन की दुकानों से गरीबों का निवाला गायब होना कोई नई बात नहीं है* लेकिन बिरसिंहपुर…

पूरी खबर पढ़ें →

नए भवनों से लेकर फ्लाईओवर तक…  17 सितंबर को हरियाणा में विकास कार्यों पर होगी दीपों की रोशनी, तैयारियों में जुटे अधिकारी
Kurukshetra16 Sep

नए भवनों से लेकर फ्लाईओवर तक…  17 सितंबर को हरियाणा में विकास कार्यों पर होगी दीपों की रोशनी, तैयारियों में जुटे अधिकारी

हरियाणा में 17 सितंबर की शाम विकास कार्यों पर दीयों की रोशनी नजर आएगी। प्रदेश में पिछले 12…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | मेरठ के सेंट्रल मार्केट में गरजा बुलडोजर, चारों तरफ पुलिस-RAF का घेरा
A2Z सभी खबर सभी जिले की16 Sep

बड़ी खबर | मेरठ के सेंट्रल मार्केट में गरजा बुलडोजर, चारों तरफ पुलिस-RAF का घेरा

⚡ सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में ध्वस्तीकरण अभियान तेज—44 चिन्हित भवनों में कार्रवाई, आज 6 भवनों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!