नए भवनों से लेकर फ्लाईओवर तक… 17 सितंबर को हरियाणा में विकास कार्यों पर होगी दीपों की रोशनी, तैयारियों में जुटे अधिकारी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

हरियाणा में 17 सितंबर की शाम विकास कार्यों पर दीयों की रोशनी नजर आएगी। प्रदेश में पिछले 12 वर्षों के दौरान तैयार की गई नई विकास संरचनाओं को इस आयोजन का केंद्र बनाया जाएगा।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी और लोक निर्माण विभाग की ओर से इन स्थानों पर मिट्टी के दीये जलाकर सेवा, समर्पण और जनकल्याण का संदेश दिया जाएगा। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने अधिकारियों को आयोजन की तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
प्रदेशभर में नई विकास संरचनाओं को चिन्हित कर वहां सरसों के तेल से बड़ी संख्या में मिट्टी के दीये जलाए जाएंगे। इनमें नए भवन, राउंडअबाउट, अस्पताल, वाटर वर्क्स, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, सड़कें, पुल और फ्लाईओवर शामिल होंगे।
आयोजन को सब-डिवीजन, डिवीजन और सकर्ल स्तर तक ले जाया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में स्थान चिन्हित करने और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है।
गंगवा ने बताया कि यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले‘सेवा संकल्प अभियान'का हिस्सा है। 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रदेशभर में सेवा समर्पण और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम होंगे।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों पर जलने वाले दीये सेवा, विकास और जनकल्याण के संकल्प के प्रतीक होंगे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

(सतना)। *सरकारी राशन की दुकानों से गरीबों का निवाला गायब होना कोई नई बात नहीं है* लेकिन बिरसिंहपुर…
पूरी खबर पढ़ें →

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार केन्द्र सरकार के राष्ट्रीय पशुधन मिशन के अंतर्गत पशुधन बीमा योजना को लागू…
पूरी खबर पढ़ें →
प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार केन्द्र सरकार के राष्ट्रीय पशुधन मिशन के अंतर्गत पशुधन बीमा योजना को लागू…
पूरी खबर पढ़ें →
⚡ सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में ध्वस्तीकरण अभियान तेज—44 चिन्हित भवनों में कार्रवाई, आज 6 भवनों…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।