Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Hardoi

सम्राट ट्रेडर्स अल्लापुर में जूनियर इंजीनियर की कार्रवाई पर उठे सवाल, महीनों पहले दी गई लिखित सूचना पर नहीं लिया गया संज्ञान

16 Sep 2026, 02:56 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सम्राट ट्रेडर्स अल्लापुर में जूनियर इंजीनियर की कार्रवाई पर उठे सवाल, महीनों पहले दी गई लिखित सूचना पर नहीं लिया गया संज्ञान - HARDOI, उत्तर प्रदेश

शटर गिरा होने पर काट दिया विद्युत कनेक्शन!

सम्राट ट्रेडर्स अल्लापुर में जूनियर इंजीनियर की कार्रवाई पर उठे सवाल, महीनों पहले दी गई लिखित सूचना पर नहीं लिया गया संज्ञान

शाहाबाद, हरदोई। अल्लापुर स्थित सम्राट ट्रेडर्स में विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि 16 सितंबर 2026 को जूनियर इंजीनियर द्वारा दुकान का शटर गिरा होने की स्थिति में भी विद्युत कनेक्शन काट दिया गया, जबकि शोरूम पर कमर्शियल विद्युत मीटर लगा हुआ है।

उपभोक्ता का कहना है कि विद्युत संबंधी समस्या को लेकर महीनों पहले विभाग को लिखित सूचना/शिकायत दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद विभागीय अधिकारियों ने मामले में कोई प्रभावी रुचि नहीं दिखाई और समस्या का समय रहते समाधान नहीं किया गया।

उपभोक्ता ने सवाल उठाया है कि जब विभाग को महीनों पहले लिखित रूप से अवगत कराया गया था, तो उस शिकायत पर समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की गई? वहीं, 16 सितंबर को कनेक्शन काटने की कार्रवाई किस आधार और किस नियम के तहत की गई, इसे लेकर भी स्थिति स्पष्ट किए जाने की मांग उठ रही है।

मामले को लेकर उपभोक्ता ने विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से पूरे प्रकरण की जांच कर पूर्व में दी गई लिखित शिकायत पर हुई कार्रवाई और कनेक्शन काटने की वजह स्पष्ट करने की मांग की है।

महीनों पुरानी शिकायत पर खामोशी, लेकिन कनेक्शन काटने में तेजी—विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर अब सवाल उठना लाजिमी है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

₹2,000 से अधिक के UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू, 15 अक्टूबर से बदलेगा नियम। ग्राहकों को नहीं देना होगा शुल्क; बड़े व्यापारी भुगतानों पर लगेगा चार्ज, विपक्ष ने सरकार पर उठाए सवाल।
*नगर परिषद जैतवारा की पानी टंकी पर ‘ग्राम पंचायत’ लिखे जाने से भड़के लोग सोशल मीडिया पर पूछा- ‘तहसील और अस्पताल के बाद अब नगर परिषद का दर्जा भी छिन गया क्या?*
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Azamgarh16 Sep

आजमगढ़ दुष्कर्म और अश्लील सामग्री वायरल करने वाले दो आरोपी को निजामाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

निजामाबाद पुलिस में दो अलग-अलग मामले में दुष्कर्म और नाबालिक से संबंधित अश्लील सामग्री वायरल करने के दो…

पूरी खबर पढ़ें →
यशवंत हत्याकांड में तीन युवतियां गिरफ्तार, कुल पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
Basti16 Sep

यशवंत हत्याकांड में तीन युवतियां गिरफ्तार, कुल पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में युवक यशवंत कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन और अभियुक्ताओं…

पूरी खबर पढ़ें →
मतदातागण 30 सितंबर 2026तक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा सकतें हैं
Nagpur16 Sep

मतदातागण 30 सितंबर 2026तक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा सकतें हैं

महाराष्ट्र राज्य में एसआईआर/ मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य, द्वितीय चरण का कार्य चल रहा है। नागपुर जिला…

पूरी खबर पढ़ें →
*🚨 ग्राउंड रिपोर्ट: बिरसिंहपुर के प्रतापपुर में राशन वितरण प्रणाली में बड़ा खेल, ‘ईमानदारी’ के मुखौटे में करोड़ों का भ्रष्टाचार!*
Satna16 Sep

*🚨 ग्राउंड रिपोर्ट: बिरसिंहपुर के प्रतापपुर में राशन वितरण प्रणाली में बड़ा खेल, ‘ईमानदारी’ के मुखौटे में करोड़ों का भ्रष्टाचार!*

(सतना)। *सरकारी राशन की दुकानों से गरीबों का निवाला गायब होना कोई नई बात नहीं है* लेकिन बिरसिंहपुर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!