400 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल बरामद।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


फुरकान अंसारी। हरिद्वार।
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत श्यामपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 400 ग्राम अवैध चरस, तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन व अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध नशे के कारोबार की रोकथाम के लिए पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गैंडीखाता बाजार से टाटवाला जाने वाले नहर पटरी मार्ग पर रवासन नदी पुल के पास टाटवाला की ओर से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी।
पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल सवार अचानक वापस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। जल्दबाजी में मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर उसके पास से 400 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राकेश पुत्र कालू सिंह, निवासी दूधियावाला/टाटवाला, थाना श्यामपुर, हरिद्वार बताया।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने गांव से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में चरस एकत्र की थी और उसे गैंडीखाता मार्केट में बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने बरामद चरस, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन को नियमानुसार कब्जे में लेते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गगन मैठाणी, चौकी प्रभारी लालढांग, हेड कांस्टेबल शेर सिंह, कांस्टेबल गजेन्द्र प्रसाद और कांस्टेबल मनमोहन सैनी शामिल रहे। पुलिस ने कहा कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखंड) Vande bharat September 15, 2026 हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर क्षेत्र के एक…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsफर्जी नंबर प्लेट लगी स्कॉर्पियो के तहखाने से 810 पैकेट यूपी मार्का फ्रूटी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदहेज प्रताड़ना के आरोप में 18 वर्षीय विवाहिता की मौत, पति गिरफ्तार पति समेत छह लोगों के खिलाफ…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर सहारनपुर | फतेहपुर में शांति व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में 3 गिरफ्तार ## ⚡…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी कोतवाली थाना क्षेत्र के आजाद चौक में मंगलवार सुबह वाहन की टक्कर को लेकर शुरू हुआ मामूली…
पूरी खबर पढ़ें →
सर्राफ की शिकायत में लाखों रुपये के कथित लेनदेन, समझौता कराने के प्रयास और धमकी के आरोप—अदालत के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।