Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chandrapur

RCERT में 59वां अभियंता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, “आत्मनिर्भर भारत के लिए इंजीनियरिंग उत्कृष्टता” पर हुई चर्चा

16 Sep 2026, 03:58 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
RCERT में 59वां अभियंता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, "आत्मनिर्भर भारत के लिए इंजीनियरिंग उत्कृष्टता" पर हुई चर्चा - चंद्रपूर, महाराष्ट्र

चंद्रपुर से समीर वानखेडे ब्युरो चीफ वंदे भारत LIVE TV NEWS की रिपोर्ट

चंद्रपुर के राजीव गांधी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी (RCERT) में 59वां अभियंता दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस वर्ष का मुख्य विषय था – “शाश्वत और प्रौद्योगिकी दृष्टि से स्वायत्त भारत के लिए इंजीनियरिंग उत्कृष्टता”।

यह कार्यक्रम द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), चंद्रपुर लोकल सेंटर के तत्वावधान में RCERT कॉलेज कैंपस स्थित IE(I) सभागृह में आयोजित किया गया था।

विशिष्ट अतिथियों ने किया मार्गदर्शन
कार्यक्रम में RCERT के प्राचार्य डॉ. अनिल जेड. चिताडे प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर IE(I), चंद्रपुर लोकल सेंटर के चेयरमैन शैलेश पी. बागला, मानद सचिव डॉ. बिरेश्वर गांगुली, डॉ. परिहार तथा प्रमुख वक्ता के रूप में अविनाश चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष – वित्त व वाणिज्य, अवारपुर सीमेंट वर्क्स, चंद्रपुर ने छात्रों का मार्गदर्शन किया।

इंजीनियरों की भूमिका पर विशेष जोर
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने इंजीनियरिंग क्षेत्र में आ रही नई तकनीकों, सस्टेनेबल डेवलपमेंट, इनोवेशन और भारत को तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनाने में इंजीनियरों की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। छात्रों को बताया गया कि कैसे इंजीनियरिंग उत्कृष्टता के माध्यम से एक टिकाऊ और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण किया जा सकता है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रोफेसर, छात्र और इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित थे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मतदातागण 30 सितंबर 2026तक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा सकतें हैं
Nagpur16 Sep

मतदातागण 30 सितंबर 2026तक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा सकतें हैं

महाराष्ट्र राज्य में एसआईआर/ मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य, द्वितीय चरण का कार्य चल रहा है। नागपुर जिला…

पूरी खबर पढ़ें →
यूपीआई पेमेंट सिस्टम में अक्टूबर महिनें से बदलाव होने जा रहा है।
Nagpur16 Sep

यूपीआई पेमेंट सिस्टम में अक्टूबर महिनें से बदलाव होने जा रहा है।

प्राप्त ग।जानकारी के अनुसार डिजिटल भुगतान माध्यम यूपीआई में आगामी 15 अक्टूबर 2026 से बड़ा परिवर्तन होनें जा…

पूरी खबर पढ़ें →
🚨सेवा संकल्प अभियान को लेकर कुसमी में विकासखंड स्तरीय बैठक 17 सितंबर को स्कूलों व छात्रावासों में जलेगा “आशीर्वाद दीपक”, 18-19 सितंबर को होंगी चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताएं
चावल तस्करी कांड: रिपोर्ट 5 दिन से अफसर की टेबल पर, फिर भी ‘विरेन’ पर कार्रवाई शून्य! आखिर किसका संरक्षण?
Gadchiroli16 Sep

चावल तस्करी कांड: रिपोर्ट 5 दिन से अफसर की टेबल पर, फिर भी ‘विरेन’ पर कार्रवाई शून्य! आखिर किसका संरक्षण?

गडचिरौली से वंदे भारत LIVE TV NEWS के लिए ब्यूरो चीफ समीर वानखेड़े की विशेष रिपोर्ट* महाराष्ट्र-तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमावर्ती…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!