सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए महराजगंज पुलिस ने जिलेभर में चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


महराजगंज में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, 1272 वाहन जांचे, 171 सीज
महराजगंज। सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए महराजगंज पुलिस ने जिलेभर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में इंटर कॉलेजों के आसपास विशेष रूप से बाइक से स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं के वाहनों की जांच की गई।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने कुल 1272 वाहनों को चेक किया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 245 वाहनों का चालान किया गया, जबकि गंभीर रूप से नियमों का उल्लंघन करने वाले 171 वाहनों को सीज कर दिया गया।
चेकिंग के साथ पुलिस ने छात्र-छात्राओं और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, वाहन के जरूरी दस्तावेज साथ रखने और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की अपील की गई।
पुलिस के मुताबिक, अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के साथ ही खासकर स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ यूपी बस्ती DIG श्री संजीव त्यागी के निर्देशन, SP डॉ. यशवीर सिंह के आदेश, ASP श्यामकांत…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग न्यूज़ यूपी बस्ती DIG श्री संजीव त्यागी के निर्देशन, SP डॉ. यशवीर सिंह के आदेश, ASP श्यामकांत…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग न्यूज़ यूपी बस्ती DIG श्री संजीव त्यागी के निर्देशन, SP डॉ. यशवीर सिंह के आदेश, ASP श्यामकांत…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग न्यूज़ सदर कोतवाली उन्नाव की चौकी सुतिया तारा में तैनात दरोगा अतुल सिंह चौकी के अंदर वर्दी…
पूरी खबर पढ़ें →
भिटौली पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी की तैयारी महराजगंज। अपराध एवं अपराधियों पर…
पूरी खबर पढ़ें →
परसामलिक पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा महराजगंज। महराजगंज। अपराध एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।