Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पहुंच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को दी जन्मदिन की बधाई

16 Sep 2026, 08:52 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पहुंच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को दी जन्मदिन की बधाई - नूँह, हरियाणा

तावडू के सैंकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पहुंच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुडा को दी जन्मदिन की बधाई।

शब्बीर। तावडू

तावडू ।शहर सहित क्षेत्र के सैंकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मंगलवार को तावडू खंड अध्यक्ष राजेश सहरावत उर्फ रज्जू के नेतृव में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के दिल्ली स्थित निवास स्थान पहुंचे। जहां उन्होंने भूपेंद्र हुड्डा को फूलों का गुलदस्ता देकर बधाई एवं शुभकामनाएं देकर उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर खंड अध्यक्ष राजेश सहरावत ने कहा कि हरियाणा प्रदेश की राजनीति और सामाजिक जीवन में भूपेंद्र सिंह हुड्डा का अपना एक अलग प्रभाव रहा है। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन के दौरान हरियाणा के विकास को लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके कार्यकाल को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उस दौर में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिली और हरियाणा ने विकास की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाए। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा का व्यक्तित्व आज भी लोगों के बीच अपनी अलग पहचान रखता है। विशेष रूप से युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता का जिक्र करते हुए राजेश ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा युवा दिलों की धड़कन हैं और आज भी बड़ी संख्या में युवा उन्हें सम्मान और स्नेह की नजर से देखते हैं। कहा कि सार्वजनिक जीवन में लंबे समय तक सक्रिय रहने वाले नेताओं का अनुभव समाज और प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण होता है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी अपने राजनीतिक एवं सार्वजनिक जीवन में हरियाणा के विभिन्न वर्गों के लोगों से लगातार संवाद कायम रखा है। उन्होंने कहा कि जन्मदिन केवल शुभकामनाएं देने का अवसर नहीं, बल्कि किसी व्यक्ति के लंबे सार्वजनिक जीवन और समाज के प्रति उसके योगदान को याद करने का भी अवसर होता है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।
इस अवसर पर उनके साथ जयंत चौधरी,महेश शर्मा,कृष्ण धारीवाल, प्रदीप धारीवाल,राम सहाय,नरेश मोहम्मदपुर आहिर, राजकुमार तंवर,लीलू चेयरमैन तावडू,रमेश सैनी,सुरेंद्र सूंध,जोगिंदर खटाना,जोगिंदर सिंह बागड़ी,लियाकत चेयरमैन,हबीब, छोटू खोरी,सोनू गौतम ,मास्टर महावीर,अशोक शर्मा,संजय लुहेरा,शम्सुद्दीन मंडराका,सीताराम शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बेगूं नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की गरिमा शर्मा और कांग्रेस की ममता धाकड़ ने भरा नामांकन
Chittorgarh16 Sep

बेगूं नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की गरिमा शर्मा और कांग्रेस की ममता धाकड़ ने भरा नामांकन

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगूं। नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बुधवार को राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो…

पूरी खबर पढ़ें →
भाजपा नेता राजेश्वर प्रसाद गुप्ता के जन्मदिवस पर नीलकंठपुर छात्रावास में हुआ नेवता भोज विधायक उद्देश्वरी पैकरा की मौजूदगी में विद्यार्थियों ने ग्रहण किया भोजन, सभी बच्चों को कॉपी
नए भवनों से लेकर फ्लाईओवर तक…  17 सितंबर को हरियाणा में विकास कार्यों पर होगी दीपों की रोशनी, तैयारियों में जुटे अधिकारी
Kurukshetra16 Sep

नए भवनों से लेकर फ्लाईओवर तक…  17 सितंबर को हरियाणा में विकास कार्यों पर होगी दीपों की रोशनी, तैयारियों में जुटे अधिकारी

हरियाणा में 17 सितंबर की शाम विकास कार्यों पर दीयों की रोशनी नजर आएगी। प्रदेश में पिछले 12…

पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती में महिला सशक्तिकरण की सुगबुगाहट तेज: क्या आगामी विधानसभा चुनाव में पांच में से किसी एक सीट पर दिखेगा महिला नेतृत्व?
Basti16 Sep

बस्ती में महिला सशक्तिकरण की सुगबुगाहट तेज: क्या आगामी विधानसभा चुनाव में पांच में से किसी एक सीट पर दिखेगा महिला नेतृत्व?

बस्ती में महिला सशक्तिकरण की सुगबुगाहट तेज: क्या आगामी विधानसभा चुनाव में पांच में से किसी एक सीट…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!