15 करोड़ की कोकीन के साथ 3 विदेशी गिरफ्तार, बिना पासपोर्ट-वीजा के रह रहे थे भारत में…9 अन्य विदेशी पुलिस रडार पर
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फरीदाबाद क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दिल्ली बॉर्डर से सटे लक्कड़पुर इलाके में छापेमारी कर तीन विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 15 करोड़ रुपये कीमत की कोकीन बरामद की गई है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में नाइजीरिया और कैमरून के निवासी शामिल हैं। जांच में सामने आया कि ये आरोपी साल 2018 में भारत आए थे और पिछले 3 सालों से फरीदाबाद के लक्कड़पुर इलाके में किराए पर रहकर अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर दबिश देकर इन्हें रंगे हाथों धर दबोचा।
पुलिस जांच के दौरान आरोपियों के पास से भारत में रहने से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज (पासपोर्ट या वीजा) नहीं मिला है, जिससे स्पष्ट है कि वे अवैध रूप से भारत में टिके हुए थे। इस कार्रवाई के बाद जब आसपास के क्षेत्र में गहन तलाशी ली गई, तो 9 अन्य विदेशी नागरिकों के बारे में भी जानकारी मिली है। पुलिस फिलहाल उनके आपराधिक रिकॉर्ड और दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

HSVP आज करनाल के सेक्टर 12 पार्ट 2 के पास स्तिथ बस्ती ने अवैध मकानों को गिराने पहुंची।…
पूरी खबर पढ़ें →
प्रसिद्ध पंजाबी गायक दलजीत दोसाँझ के मैनेजर के गोंदर स्तिथ घर पर गोलिया चलाने वाले बदमाश को असंध…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह के कुशल निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोबा श्रीमती वन्दना सिंह…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsगढ़वा में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 पुलिस अधिकारियों का तबादला 24 घंटे के अंदर नए पदस्थापन…
पूरी खबर पढ़ें →
तावडू के सैंकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पहुंच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुडा को दी जन्मदिन की बधाई। शब्बीर।…
पूरी खबर पढ़ें →
तावड़ू सीआईए की नशा तस्करों पर कार्रवाई, 50 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक काबू। शब्बीर। तावडू तावड़ू।सीआईए…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।