गढ़वा में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 पुलिस अधिकारियों का तबादला
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


गढ़वा। जिले में पुलिस प्रशासन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गढ़वा द्वारा 13 पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है। इस संबंध में जारी जिला आदेश के अनुसार सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने नए पदस्थापन स्थल पर 24 घंटे के अंदर योगदान देने तथा योगदान प्रतिवेदन के माध्यम से अधोहस्ताक्षरी को अवगत कराने का निर्देश दिया गया है।
जारी आदेश के तहत जिले के विभिन्न थानों और ओपी में थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों के पदस्थापन में बदलाव किया गया है।
इन पुलिस पदाधिकारियों का हुआ स्थानांतरण
1. उपेन्द्र कुमार – नगरउंटारी थाना से पुलिस केंद्र, गढ़वा।
2. मो. असफाक आलम – कांडी थाना से पुलिस केंद्र, गढ़वा।
3. मो. नसीम अंसारी – हरिहरपुर ओपी से पुलिस केंद्र, गढ़वा।
4. बिकु रजक – चिनियां थाना से पुलिस केंद्र, गढ़वा।
5. विष्णुकांत – मेराल थाना से रंका थाना में थाना प्रभारी।
6. अविनाश राज – गढ़वा थाना से नगरउंटारी थाना में थाना प्रभारी।
7. रजनी रंजन – मनातू थाना से गढ़वा थाना।
8. अरुण कुमार रवानी – केतार थाना से मनातू थाना में थाना प्रभारी।
9. परवेज आलम – मनातू थाना से हरिहरपुर ओपी में ओपी प्रभारी।
10. चेतन कुमार सिंह – अनुसंधान इकाई, गढ़वा से केतार थाना में थाना प्रभारी।
11. ऋषिकेश कुमार सिंह – बड़गड़ थाना से कांडी थाना में थाना प्रभारी।
12. दीपक कुमार मौर्य – बड़गड़ थाना से विशुनपुरा थाना में थाना प्रभारी।
13. राहुल सिंह – विशुनपुरा थाना से बड़गड़ थाना में थाना प्रभारी।
पुलिस प्रशासन ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया है। स्थानांतरण के बाद विभिन्न थाना क्षेत्रों में नई पुलिस टीम के साथ कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों पर होगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsजिला संवाददाता अंगद यादव अम्बेडकरनगर बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत किछौछा दरगाह नई बस्ती स्थित बैठका रोड पर बुधवार…
पूरी खबर पढ़ें →
प्रसिद्ध पंजाबी गायक दलजीत दोसाँझ के मैनेजर के गोंदर स्तिथ घर पर गोलिया चलाने वाले बदमाश को असंध…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : जिले गहन तलाशी कर वांछित और इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
पूरी खबर पढ़ें →
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ के साथ (सकेन्द्र बैठा की रिपोर्ट ) राँची - झारखण्ड राशन कार्ड बनवाने…
पूरी खबर पढ़ें →
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ के साथ (सकेन्द्र बैठा की रिपोर्ट ) राँची - झारखण्ड राशन कार्ड बनवाने…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : जिले में स्थित थाना प्रतापनगर सदर पुलिस और डीएसटी जोधपुर पश्चिम की टीम ने जोजरी नदी…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।