Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Gaya

पितृपक्ष मेला के दौरान निर्बाध मोबाइल नेटवर्क सुनिश्चित करने को लेकर जिला पदाधिकारी ने टेलीकॉम कंपनियों के पदाधिकारियों के साथ की बैठक l

16 Sep 2026, 10:53 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पितृपक्ष मेला के दौरान निर्बाध मोबाइल नेटवर्क सुनिश्चित करने को लेकर जिला पदाधिकारी ने टेलीकॉम कंपनियों के पदाधिकारियों के साथ की बैठक l - गया, बिहार

*पितृपक्ष मेला के दौरान निर्बाध मोबाइल नेटवर्क सुनिश्चित करने को लेकर जिला पदाधिकारी ने टेलीकॉम कंपनियों के पदाधिकारियों के साथ की बैठक*

गया, 16 सितंबर 2026, पितृपक्ष मेला 2026 की तैयारियों के क्रम में जिला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में आज समाहरणालय में जिले में कार्यरत सभी प्रमुख मोबाइल नेटवर्क एवं टेलीकॉम कंपनियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिओ, एयरटेल, बीएसएनएल, वोडाफोन-आइडिया सहित अन्य टेलीकॉम कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पितृपक्ष मेला के दौरान किसी भी तीर्थयात्री को मोबाइल नेटवर्क से संबंधित समस्या का सामना नहीं करना पड़े। मेला क्षेत्र में कॉल ड्रॉप, नेटवर्क की समस्या, कॉल कनेक्टिविटी में परेशानी अथवा मोबाइल नेटवर्क के अत्यधिक व्यस्त होने जैसी शिकायतें नहीं मिलनी चाहिए। इसके लिए सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने-अपने नेटवर्क की क्षमता एवं गुणवत्ता की समुचित जांच करते हुए आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण कर लें।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय में समाहरणालय क्षेत्र, विष्णुपद क्षेत्र एवं एपी कॉलोनी से कॉल ड्रॉप की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। इन क्षेत्रों में नेटवर्क की स्थिति का तत्काल तकनीकी परीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष पितृपक्ष मेला के दौरान लगभग 32 लाख तीर्थयात्री गया पहुंचे थे। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालुओं एवं तीर्थयात्रियों के गया आने की संभावना है। ऐसी स्थिति में मेला अवधि के दौरान निर्बाध एवं सुचारू मोबाइल नेटवर्क की उपलब्धता अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया कि नेटवर्क क्षमता बढ़ाने के लिए जहां अतिरिक्त मशीनरी, उपकरण, अस्थायी टावर अथवा अन्य तकनीकी संसाधनों की आवश्यकता हो, वहां इसे प्राथमिकता के आधार पर लगाया जाए।
जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों में अतिरिक्त मशीनरी या नेटवर्क उपकरण लगाने की आवश्यकता है, वहां अगले तीन दिनों के अंदर आवश्यक व्यवस्था पूर्ण कर ली जाए। साथ ही, मेला क्षेत्र के सभी प्रमुख पिंडदान वेदियों, घाटों, मंदिरों, पार्किंग स्थलों, आवागमन वाले मार्गों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर नेटवर्क कवरेज की समीक्षा कर आवश्यकतानुसार क्षमता बढ़ाई जाए।
उन्होंने कहा कि पितृपक्ष मेला के दौरान अत्यधिक भीड़ के कारण कई बार श्रद्धालु अपने परिजनों से बिछड़ जाते हैं। ऐसी परिस्थितियों में अपने परिजनों से संपर्क स्थापित करने के लिए मोबाइल फोन ही उनका सबसे महत्वपूर्ण माध्यम होता है। इसलिए मेला अवधि में मजबूत एवं विश्वसनीय मोबाइल नेटवर्क की उपलब्धता श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा, दोनों की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है।
जिला पदाधिकारी ने सभी नेटवर्क प्रदाता कंपनियों को अपने-अपने नेटवर्क का लोड टेस्ट, कॉल ड्रॉप की समीक्षा, नेटवर्क कवरेज की जांच तथा आवश्यक क्षमता वृद्धि समयबद्ध तरीके से करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पितृपक्ष मेला के दौरान किसी भी स्थल पर नेटवर्क संबंधी समस्या उत्पन्न न हो, इसे सभी संबंधित कंपनियां सुनिश्चित करें।
बैठक में उपस्थित टेलीकॉम कंपनियों के पदाधिकारियों ने जिला पदाधिकारी को आश्वस्त किया कि मेला अवधि को ध्यान में रखते हुए नेटवर्क व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक तकनीकी एवं अतिरिक्त संसाधनों की व्यवस्था निर्धारित समय-सीमा के अंदर पूरी की जाएगी तथा मेला अवधि में नेटवर्क की लगातार निगरानी की जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ambedkar Nagar16 Sep

दरगाह नई बस्ती क्षेत्र में सड़क किनारे मिला 60 वर्षीय महिला का शव

जिला संवाददाता अंगद यादव अम्बेडकरनगर बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत किछौछा दरगाह नई बस्ती स्थित बैठका रोड पर बुधवार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!