Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

भू-धंसान प्रभावित विद्यालयों के सुरक्षित स्थानांतरण को लेकर बैठक आयोजित

17 Sep 2026, 09:07 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
भू-धंसान प्रभावित विद्यालयों के सुरक्षित स्थानांतरण को लेकर बैठक आयोजित - धनबाद, झारखंड

जिला जनसंपर्क कार्यालय
धनबाद
16 सितंबर 2026

उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज की अध्यक्षता में आज शाम समाहरणालय सभागार में भू-धंसान प्रभावित क्षेत्र में संचालित विद्यालयों के सुरक्षित स्थानांतरण को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न विद्यालय भवनों की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए उनकी सुरक्षा एवं स्थानांतरण की आवश्यकता की समीक्षा की गई।

बैठक में उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि जो विद्यालय भवन तत्काल स्थानांतरण योग्य हैं, उन्हें बिना विलंब सुरक्षित वैकल्पिक भवन या स्थान पर शिफ्ट किया जाए, ताकि विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विद्यालयवार स्थिति का आकलन कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

बैठक में एक विद्यालय के समीप चल रहे खनन कार्य का मामला भी सामने आया। इस पर उप विकास आयुक्त ने संबंधित खनन कंपनी को कड़ी फटकार लगाते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक पत्राचार कर विद्यालय की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खनन कार्य पर तत्काल रोक लगाने की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि जो विद्यालय खनन क्षेत्र, भू-धंसान प्रभावित क्षेत्र अथवा सुरक्षित जोन से बाहर स्थित हैं, उन्हें तत्काल चिन्हित कर आवश्यकतानुसार स्थानांतरित किया जाए। साथ ही, फायर जोन में आने वाले विद्यालयों को भी चिन्हित करने के लिए संबंधित टीम को स्थल निरीक्षण करने का निर्देश दिया। ऐसे विद्यालयों की सुरक्षा स्थिति की जांच कर आवश्यकतानुसार उनके स्थानांतरण की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज, अपर समाहर्ता श्री प्रदीप कुमार शुक्ला, जिला शिक्षा अधीक्षक शालिनी डुंगडुंग, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी श्री संजय कुमार झा, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के विभिन्न एरिया महाप्रबंधक, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (टाटा परियोजना) सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

🚨 गाजीपुर से मांझी घाट तक NH-31 फोरलेन की मांग तेज, सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने नितिन गडकरी को भेजा पत्र बढ़ते यातायात, जाम और सड़क दुर्घटनाओं का हवाला देकर केंद्रीय मंत्री से कार्र
सिंगरौली:  कलेक्टर ने औद्योगिक कंपनियों से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की। विस्थापितों को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराएं औद्योगिक कंपनियां –सिंगरौली कलेक्टर श्री गौरव ब
सिंगरौली: 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेशभर में होंगे विभिन्न सेवा एवं जनकल्याण के कार्यक्रम आयोजित।
Singrauli17 Sep

सिंगरौली: 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेशभर में होंगे विभिन्न सेवा एवं जनकल्याण के कार्यक्रम आयोजित।

सिंगरौली: 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेशभर में होंगे विभिन्न सेवा एवं जनकल्याण के कार्यक्रम आयोजित।प्रधानमंत्री नरेंद्र…

पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेशभर में होंगे विभिन्न सेवा एवं जनकल्याण के कार्यक्रम आयोजित।
Singrauli17 Sep

सिंगरौली: 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेशभर में होंगे विभिन्न सेवा एवं जनकल्याण के कार्यक्रम आयोजित।

सिंगरौली: 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेशभर में होंगे विभिन्न सेवा एवं जनकल्याण के कार्यक्रम आयोजित।प्रधानमंत्री नरेंद्र…

पूरी खबर पढ़ें →
​सांकरिया खेड़ी। ग्राम पंचायत सांकरिया खेड़ी में बिजली विभाग की घोर लापरवाही के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। गाँव में स्थापित विद्युत ट्रांसफार्मर पर खुले और जर्जर तार लटक रह
error: Content is protected !!