Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kurukshetra

PM मोदी के जन्मदिन पर CM सैनी का तोहफा

17 Sep 2026, 11:44 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
PM मोदी के जन्मदिन पर CM सैनी का तोहफा - KURUKSHETRA, हरियाणा

PM मोदी के जन्मदिन पर CM सैनी का तोहफा, लाडो लक्ष्मी योजना का दूसरा चरण शुरु; आज से इन नए लाभार्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरु

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और सेवा दिवस के पावन अवसर पर 'दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना' का दूसरा चरण शुरु करने का ऐलान किया है। सरकार ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ा दिया है। अब प्रदेश के 1 लाख 80 हजार रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों की सभी पात्र बहन-बेटियों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा।

आज से इस योजना के नए लाभार्थियों का पंजीकरण शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री ने  हर पात्र लाडो से आग्रह किया है कि आप अपना पंजीकरण अवश्य कराएं। सीएम सैनी ने आगे कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार माताओं-बहनों के सम्मान, स्वाभिमान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कार्य  कर रही है ।
बता दें कि पहले योजना के  लिए परिवार की अधिकतम वार्षिक आय एक लाख रुपये निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये किया जा रहा है। इससे बड़ी संख्या में अतिरिक्त महिलाएं योजना के दायरे में आएंगी। आज नया पंजीकरण पोर्टल खोल दिया गया है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। सरकार ने पहले बजट में इसके लिए 5,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था। अब तक करीब 10 लाख महिलाओं के खातों में 2,000 करोड़ से अधिक की राशि भेजी जा चुकी है। दूसरे बजट में योजना के लिए 6,500 करोड़ का प्रावधान किया है। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाकर आत्मनिर्भर बनाना है। महिला मजबूत होगी तो परिवार भी मजबूत होगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बाढ़ में डूबा बिहार, राहत के इंतजार में परिवार; जश्न से पहले पीड़ितों की चिंता जरूरी? पटना/बिहार। बिहार के कई इलाकों में बाढ़ ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। घरों में पानी
DCB बैंक की गुंडागर्दी! कर्ज वसूली के दबाव में बुजुर्ग ने पिया जहर, जिंदगी और मौत से जंग
Bhopal17 Sep

DCB बैंक की गुंडागर्दी! कर्ज वसूली के दबाव में बुजुर्ग ने पिया जहर, जिंदगी और मौत से जंग

*DCB बैंक की गुंडागर्दी! कर्ज वसूली के दबाव में बुजुर्ग ने पिया जहर, जिंदगी और मौत से जंग*…

पूरी खबर पढ़ें →
मैलानी में पुलिस मुठभेड़: गोकशी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार मुठभेड़ के दौरान वसीम के पैर में लगी गोली, तमंचा-कारतूस समेत गोकशी में इस्तेमाल सामान बरामद
🚨 गाजीपुर से मांझी घाट तक NH-31 फोरलेन की मांग तेज, सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने नितिन गडकरी को भेजा पत्र बढ़ते यातायात, जाम और सड़क दुर्घटनाओं का हवाला देकर केंद्रीय मंत्री से कार्र
सिंगरौली:  कलेक्टर ने औद्योगिक कंपनियों से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की। विस्थापितों को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराएं औद्योगिक कंपनियां –सिंगरौली कलेक्टर श्री गौरव ब
error: Content is protected !!