Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kurukshetra

नमो रन में दौड़ा अंबाला, CM सैनी ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन और नशामुक्ति का संदेश

17 Sep 2026, 11:57 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नमो रन में दौड़ा अंबाला, CM सैनी ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन और नशामुक्ति का संदेश - KURUKSHETRA, हरियाणा

अंबाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत नशा मुक्त हरियाणा नमो रन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके मुख्यमंत्री ने पौधारोपण करते हुए ग्रीन हरियाणा का संदेश दिया। 
मुख्यमंत्री ने युवाओं को नशे से दूर रहने का प्रण दिलाया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरी झंडी दिखाकर नशा मुक्त हरियाणा नमो रन की शुरुआत की। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं और प्रतिभागियों ने दौड़ में हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसके गंभीर दुष्परिणाम पड़ते हैं। 

मुख्यमंत्री ने युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और खेलों से जुड़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ जागरूकता और सामूहिक प्रयासों से ही समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है। अपने संबोधन में नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों का भी उल्लेख किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के लंबे सार्वजनिक जीवन को जनता के प्रति समर्पण के रूप में बताया। नशा मुक्त हरियाणा के संदेश के साथ आयोजित इस नमो रन ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बाढ़ में डूबा बिहार, राहत के इंतजार में परिवार; जश्न से पहले पीड़ितों की चिंता जरूरी? पटना/बिहार। बिहार के कई इलाकों में बाढ़ ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। घरों में पानी
DCB बैंक की गुंडागर्दी! कर्ज वसूली के दबाव में बुजुर्ग ने पिया जहर, जिंदगी और मौत से जंग
Bhopal17 Sep

DCB बैंक की गुंडागर्दी! कर्ज वसूली के दबाव में बुजुर्ग ने पिया जहर, जिंदगी और मौत से जंग

*DCB बैंक की गुंडागर्दी! कर्ज वसूली के दबाव में बुजुर्ग ने पिया जहर, जिंदगी और मौत से जंग*…

पूरी खबर पढ़ें →
मैलानी में पुलिस मुठभेड़: गोकशी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार मुठभेड़ के दौरान वसीम के पैर में लगी गोली, तमंचा-कारतूस समेत गोकशी में इस्तेमाल सामान बरामद
🚨 गाजीपुर से मांझी घाट तक NH-31 फोरलेन की मांग तेज, सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने नितिन गडकरी को भेजा पत्र बढ़ते यातायात, जाम और सड़क दुर्घटनाओं का हवाला देकर केंद्रीय मंत्री से कार्र
सिंगरौली:  कलेक्टर ने औद्योगिक कंपनियों से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की। विस्थापितों को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराएं औद्योगिक कंपनियां –सिंगरौली कलेक्टर श्री गौरव ब
error: Content is protected !!