Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Gaurela-Pendra-Marwahi

जीपीएम जिले के कारीआम में स्थित है – आकर्षक स्वयंभू गणेश दादा मंदिर

17 Sep 2026, 02:07 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जीपीएम जिले के कारीआम में स्थित है - आकर्षक स्वयंभू गणेश दादा मंदिर - गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ प्रदेश के गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले के अंतर्गत ग्राम कारीआम में प्राकृतिक सुंदरता के बीच स्थित है स्वयंभू गणेश दादा मंदिर, जो कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालु भक्तगणों का मुख्य आकर्षण का केंद्र है। प्रतिवर्ष गणेशोत्सव के दौरान यहा मंदिर में दर्शन के लिए दूर दूर से श्रद्धालु भक्तजन पहुंचतें हैं।

प्राकृतिक सौंदर्य के बीच स्थित इस गणेश दादा मंदिर में भगवान श्री गणेश जी मूर्ति सिंदूरी रंग के चोले से सजी हुई है। गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिला के पेन्ड्रा- बिलासपुर सड़क मार्ग पर ग्राम कारीआम में यह स्वयंभू गणेश दादा मंदिर स्थित है।

यहां निवासियों का ऐसा मानना है कि मंदिर में भगवान श्री गणेश जी की यह मूर्ति स्वयंभू/ स्वयं ही प्रकट हुई है। मंदिर में जीपीएम जिले के अलावा बिलासपुर और अन्य स्थानों के भक्तगण भी यहां दर्शन के पहुंचतें हैं।

यहां के निवासियों का ऐसा मानना है कि समय के साथ एक मंदिर में स्थित मूर्ति का आकार भी बढ़ रहा है, और भक्तजन इसे भगवान श्री गणेश जी का चमत्कार भी मानते हैं। मंदिर में आने वाले श्रद्धालु भक्तजन यहां पर नारियल बांधकर और गणपति जी प्रिय लड्डुओं का भोग अर्पित करके पूजा अर्चना करतें हैं।.ऐसी मान्यता है कि मंदिर में संतान प्राप्ति की ईच्छा से नारियल बांधकर और लड्डुओं का भोग लगाकर पूजा प्रार्थना करने से मन्नत पूरी पूरी होती है।

जीपीएम जिले के कारीआम का यह स्थान केवल गणेश जी के लिए ही नहीं अपितु यह अपने धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध माना जाता है। मंदिर परिसर में कलचुरी काल से जुड़ी हुई श्री काली माता और प्राचीन शिवलिंग भी है।.मंदिर परिसर में अन्य देवी देवताओं का भी मंदिर बना हुआ है।.गणेशोत्सव के अलावा भी भक्तजन यहां अन्य दिनों में भी दर्शन के लिए पहुंचतें हैं।

श्रद्धालु भक्तगण मंदिर परिसर में पहुंचकर पूजा अर्चना कर शांति महसूस करतें हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

🚨कुसमी के बाजारपारा गणेश प्रतिमा का भव्य विसर्जन, गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी बाजारपारा में विराजे गणपति
Balrampur-Ramanujganj18 Sep

🚨कुसमी के बाजारपारा गणेश प्रतिमा का भव्य विसर्जन, गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी बाजारपारा में विराजे गणपति

कुसमी के बाजारपारा गणेश प्रतिमा का भव्य विसर्जन, गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे प्रतिवर्ष की तरह इस…

पूरी खबर पढ़ें →
🚨रक्तदान महादान कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों व शिक्षकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Balrampur-Ramanujganj18 Sep

🚨रक्तदान महादान कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों व शिक्षकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

रक्तदान महादान कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों व शिक्षकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान राहुल गुप्ता /कुसमी। कुसमी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की18 Sep

रांची में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई विश्वकर्मा पूजा, श्रद्धालुओं ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना रांची

रांची में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई विश्वकर्मा पूजा, श्रद्धालुओं ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना रांची। श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
बोरावड़ गणेश डूंगरी मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
Didwana-Kuchaman18 Sep

बोरावड़ गणेश डूंगरी मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

अनुष्का जलपरी शो बना मेले का खास आकर्षण, बच्चों से लेकर बड़ों तक में दिखा उत्साह बोरावड़। प्रसिद्ध…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!