बोरावड़ गणेश डूंगरी मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


अनुष्का जलपरी शो बना मेले का खास आकर्षण, बच्चों से लेकर बड़ों तक में दिखा उत्साह
बोरावड़। प्रसिद्ध गणेश डूंगरी मंदिर परिसर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित भव्य मेले में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।
दूर-दराज के गांवों और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन के लिए पहुंचे। लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी से गणेश डूंगरी क्षेत्र दिनभर भक्तिमय माहौल में नजर आया।
सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भगवान गणेश के दर्शन के लिए मंदिर परिसर में लंबी कतारें लगी रहीं।
श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। मेले में लगी विभिन्न दुकानों पर भी दिनभर लोगों की भीड़ देखने को मिली।
अनुष्का जलपरी शो बना आकर्षण का केंद्र
मेले में अनुष्का जलपरी शो लोगों के आकर्षण का खास केंद्र रहा। जलपरी शो देखने के लिए बच्चों के साथ बड़ी संख्या में बड़े भी पहुंचे।
लोग उत्सुकता के साथ शो का आनंद लेते और मोबाइल फोन से तस्वीरें व वीडियो बनाते नजर आए। अनुष्का जलपरी शो के मालिक महावीर शर्मा ने बताया कि मेले में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है।
मेले में झूले, खिलौने, खान-पान और मनोरंजन की विभिन्न सामग्री भी लोगों को खूब आकर्षित करती रही। बच्चों ने झूलों और मनोरंजन के साधनों का आनंद लिया, वहीं परिवारों ने मेले में खरीदारी और खान-पान का लुत्फ उठाया।
व्यापारियों के चेहरे पर दिखी खुशी
मेले में उमड़ी भारी भीड़ से दुकानदारों और व्यापारियों के चेहरे पर भी खुशी नजर आई। पूरे दिन गणेश डूंगरी परिसर और आसपास का क्षेत्र श्रद्धालुओं की आवाजाही से गुलजार रहा।
आस्था, भक्ति और मनोरंजन के संगम ने बोरावड़ गणेश डूंगरी मेले को खास बना दिया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जोधपुर : ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि भूमि पर अवैध रूप से संचालित टेक्सटाइल इकाइयों के विरुद्ध कार्रवाई के…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : जिले के पुलिस कमिश्नरेट और जोधपुर रेंज प्रभारी ADG हवासिंह घुमरिया ने पुलिस के अधिकारियों की…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : भवानी आदर्श विद्या मंदिर में मातृ सम्मेलन का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का…
पूरी खबर पढ़ें →
जयपुर। पश्चिमी राजस्थान के तीन दिवसीय दौरे के तहत पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा ने गुरुवार को…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : जिले के नगर निगम चुनाव में जीते हुवे निर्दलीय प्रत्याशीयों एक साथ मिल भाजपा का बोर्ड…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : उम्मेद अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों, छोटे बच्चों और उनके परिजनों को अब…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।