Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jodhpur

उमेद अस्पताल में मरीजों को बड़ी तादाद को देखते धूप-बारिश से बचाव हेतु शेड का करवाया निर्माण

18 Sep 2026, 11:16 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
उमेद अस्पताल में मरीजों को बड़ी तादाद को देखते धूप-बारिश से बचाव हेतु शेड का करवाया निर्माण - JODHPUR, राजस्थान

जोधपुर : उम्मेद अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों, छोटे बच्चों और उनके परिजनों को अब धूप और बारिश के दौरान परेशानी का सामना कम करना पड़ेगा। मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल परिसर में शेड लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

बच्चों के आईसीयू से लेकर इमरजेंसी तक आने-जाने वाले रास्तों पर छपर लगाए जा रहे हैं। वहीं, छह नंबर पार्किंग के साइड में भी धूप और बारिश से बचाव के लिए छपरों की व्यवस्था की जा रही है।

अस्पताल परिसर में चल रहा यह कार्य विशेष रूप से छोटे बच्चों और उनके साथ आने वाले परिजनों के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है। गर्मी और बरसात के मौसम में मरीजों को अस्पताल के अलग-अलग हिस्सों में आने-जाने के दौरान मौसम की मार से राहत मिलेगी।

इसके साथ ही अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मरीजों और उनके परिजनों की आवाजाही वाले क्षेत्रों में सुरक्षा को लेकर निगरानी और व्यवस्था मजबूत रखने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि सुविधा के साथ-साथ अस्पताल परिसर में सुरक्षित माहौल भी बना रहे।

जानकारी के अनुसार साइट पर छपर लगाने का कार्य शुरू हो चुका है और आगामी 5 से 10 दिनों में कार्य पूरा होने की उम्मीद है। मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए की जा रही यह पहल अस्पताल परिसर में एक उपयोगी और सराहनीय व्यवस्था के रूप में सामने आ रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला कलेक्टर रंजन ने श्री शिवराम नत्थुराम जी टाक राजकीय जिला अस्पताल का किया निरीक्षण
Jodhpur18 Sep

जिला कलेक्टर रंजन ने श्री शिवराम नत्थुराम जी टाक राजकीय जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

जोधपुर : जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने शिवराम नत्थुराम जी टाक राजकीय जिला अस्पताल का निरीक्षण कर चिकित्सा…

पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर रेंज प्रभारी ADG हवासिंह घुमरिया ने पुलिस के अधिकारियों की ली मीटिंग
Jodhpur18 Sep

जोधपुर रेंज प्रभारी ADG हवासिंह घुमरिया ने पुलिस के अधिकारियों की ली मीटिंग

जोधपुर : जिले के पुलिस कमिश्नरेट और जोधपुर रेंज प्रभारी ADG हवासिंह घुमरिया ने पुलिस के अधिकारियों की…

पूरी खबर पढ़ें →
सात निर्दलीय पार्षदों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने का लिया निर्णय।
Jodhpur18 Sep

सात निर्दलीय पार्षदों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने का लिया निर्णय।

जोधपुर : जिले के नगर निगम चुनाव में जीते हुवे निर्दलीय प्रत्याशीयों एक साथ मिल भाजपा का बोर्ड…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!