Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nagaur

गुरू के प्रति समर्पण की पेश की मिसाल शिष्य ने

17 Sep 2026, 08:38 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गुरू के प्रति समर्पण की पेश की मिसाल शिष्य ने - NAGAUR, राजस्थान

पादू कलां। गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते और भारतीय परंपरा में गुरु के प्रति सम्मान की भावना को चरितार्थ करते हुए कस्बे के गायत्री चौराहा स्थित ज्योति बाल मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक प्रेरणादायी पहल देखने को मिली।

संस्थान के निदेशक श्रवण राम जोशी के जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्र राकेश प्रजापत ने विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित कर अपने गुरु के प्रति सम्मान व्यक्त किया। शिविर में कृष्णा आई केयर की टीम द्वारा अत्याधुनिक जापानी मशीन एवं तकनीक के माध्यम से करीब 400 विद्यार्थियों की आंखों की जांच की गई।

विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों की दृष्टि की जांच करने के साथ आंखों की देखभाल और स्वस्थ दृष्टि बनाए रखने के लिए आवश्यक सुझाव एवं परामर्श भी दिया। विद्यालय के रवि शंकर जोशी ने बताया कि संस्थान के निदेशक श्रवण राम जोशी के जन्मदिवस को केवल उत्सव के रूप में मनाने के बजाय सेवा कार्य से जोड़ने के उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया गया।

पूर्व छात्र राकेश प्रजापत ने अपने गुरु के जन्मदिन पर विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए जो पहल की, वह गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी का सुंदर उदाहरण है। कार्यक्रम के दौरान शिवराज नेतड़, भिखाराम थारोल, सुशील कुमार, दिवराज, मनोहर कलवानिया, राकेश सिंह एवं संजय चौधरी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने पूर्व छात्र राकेश प्रजापत की पहल की सराहना करते हुए संस्थान के निदेशक श्रवण राम जोशी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। गुरु ने शिक्षा देकर जीवन की राह दिखाई, तो शिष्य ने सेवा के माध्यम से गुरु के जन्मदिन को यादगार बना दिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मेवात का इकलौता वकफ इंजीनियर कॉलेज बंद होने के कंगार पर: मास्टर अजहर
Nuh17 Sep

मेवात का इकलौता वकफ इंजीनियर कॉलेज बंद होने के कंगार पर: मास्टर अजहर

मेवात का इकलौता वक्फ इंजीनियरिंग कॉलेज बंद होने की कगार पर : मास्टर अजहर तावडू। मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज…

पूरी खबर पढ़ें →
बेगूं उप चिकित्सालय में रक्तदान शिविर, 46 यूनिट रक्त एकत्रित
Chittorgarh17 Sep

बेगूं उप चिकित्सालय में रक्तदान शिविर, 46 यूनिट रक्त एकत्रित

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगूं। बेगूं उप चिकित्सालय में आज चिकित्सा विभाग द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।…

पूरी खबर पढ़ें →
ऋषिका की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित, करीब 110 यूनिट रक्त एकत्रित
Nagaur17 Sep

ऋषिका की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित, करीब 110 यूनिट रक्त एकत्रित

लाम्पोलाई। श्री दरियाव शिक्षण संस्थान माध्यमिक विद्यालय, लाम्पोलाई की दिवंगत छात्रा ऋषिका अकोदिया की प्रथम पुण्यतिथि पर गुरुवार…

पूरी खबर पढ़ें →
नीमराना, निकाय चुनाव में खाकी वर्दी पर उठे गंभीर सवाल, पार्षदो को धमकाने एवम पुलिस राजनीतिक इस्तेमाल के आरोप इस्तेमाल के आरोप
Alwar17 Sep

नीमराना, निकाय चुनाव में खाकी वर्दी पर उठे गंभीर सवाल, पार्षदो को धमकाने एवम पुलिस राजनीतिक इस्तेमाल के आरोप इस्तेमाल के आरोप

नीमराना-अलवर निकाय चुनाव: खाकी पर उठे गंभीर सवाल, पार्षदों को धमकाने और पुलिस के राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!