बेगूँ उपजिला चिकित्सालय में 46 यूनिट रक्तदान, 50वीं बार रक्तदान कर ठाकुर लक्की ने पेश की मिसाल
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा
बेगूँ। मानवसेवा और जनहित की भावना से राजकीय उपजिला चिकित्सालय बेगूँ में टीम जीवनदाता चित्तौड़गढ़, चिकित्सा विभाग बेगूँ एवं आपणो बेगूँ के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ सुबह 10 बजे हुआ। शिविर में युवाओं सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया।
शिविर में राजकीय उपजिला चिकित्सालय बेगूँ के पीएमओ डॉ. दिनेश धाकड़ एवं डॉ. धीरेंद्र नागर ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है, जिससे जरूरतमंद मरीज को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर जीवन बचाने में मदद मिल सकती है। स्वस्थ लोगों को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त अध्यापक ठाकुर लक्की ने 50वीं बार रक्तदान कर उल्लेखनीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके 50वें रक्तदान पर आयोजकों एवं उपस्थित लोगों ने उनका उत्साहवर्धन किया। ठाकुर लक्की ने कहा कि रक्तदान के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है, ताकि जरूरत के समय अस्पतालों में मरीजों को रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।
शिविर के दौरान रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं का आयोजकों की ओर से आभार व्यक्त किया गया। साथ ही उन्हें रक्तदान के महत्व की जानकारी देते हुए नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया।
शिविर में कुल 46 यूनिट रक्तदान हुआ। आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही आमजन में नियमित रक्तदान के प्रति जागरूकता पैदा करना है। शिविर के सफल आयोजन में चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों, टीम जीवनदाता के सदस्यों एवं आपणो बेगूँ से जुड़े कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

मऊ जिले के रानीपुर ब्लाक के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के मानदेय को लेकर सवाल…
पूरी खबर पढ़ें →
आज दिन 17/9/2026 भगवान श्री विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर बाघमारा के माननीय विधायक श्री शत्रुघ्न महतो…
पूरी खबर पढ़ें →
लुधियाना में युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी लुधियाना (पंकज कुमार शर्मा) लुधियाना-दिल्ली नेशनल हाईवे (NHAI)…
पूरी खबर पढ़ें →
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत राष्ट्रीय वयोश्री एवं एडीप योजना - दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगूं। बेगूं उप चिकित्सालय में आज चिकित्सा विभाग द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।…
पूरी खबर पढ़ें →
छत्तीसगढ प्रदेश के सरकारी स्कूलों के के बच्चों का शिक्षा स्तर अब डिजिटल रूप से परखा जायेगा, छत्तीसगढ…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।