Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mau

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के मानदेय को न मिलने को लेकर सवाल

17 Sep 2026, 07:09 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के मानदेय को न मिलने को लेकर सवाल - MAU, उत्तर प्रदेश

मऊ जिले के रानीपुर ब्लाक के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के मानदेय को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इस संबंध में संबंधित अधिकारी से फोन पर जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन पर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी।

बताया गया कि 17 सितंबर की शाम 7 बजे आशीर्वाद कार्यक्रम के तहत दीप जलाकर परिवार के सदस्यों के साथ फोटो खींचकर समूह में भेजना अनिवार्य बताया गया है। यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में किए जाने की बात कही गई है।

इसी क्रम में संबंधित अधिकारी से यह जानकारी मांगी गई कि रानीपुर विकास खंड में कितने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को मानदेय दिया गया है और जिनका मानदेय लंबित है, उन्हें भुगतान कब तक मिलेगा। साथ ही यह भी पूछा गया कि यदि मानदेय भुगतान को लेकर जिला अधिकारी स्तर से कोई निर्देश जारी हुआ है तो वह कब लागू होगा।

फोन पर जानकारी लेने पर अधिकारी की ओर से ब्लॉक कार्यालय आकर जानकारी प्राप्त करने की बात कही गई। साथ ही फोन पर यह भी कहा गया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। इससे समूह की महिलाओं के मानदेय को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी।

अब समूह से जुड़ी महिलाओं की मांग है कि मानदेय भुगतान की स्थिति और शासन/जिला प्रशासन के निर्देशों को स्पष्ट किया जाए, ताकि उन्हें सही जानकारी मिल सके।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिले में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए महराजगंज पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेकिंग और गश्त अभियान चलाया
बेगूँ उपजिला चिकित्सालय में 46 यूनिट रक्तदान, 50वीं बार रक्तदान कर ठाकुर लक्की ने पेश की मिसाल
Chittorgarh17 Sep

बेगूँ उपजिला चिकित्सालय में 46 यूनिट रक्तदान, 50वीं बार रक्तदान कर ठाकुर लक्की ने पेश की मिसाल

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगूँ। मानवसेवा और जनहित की भावना से राजकीय उपजिला चिकित्सालय बेगूँ में टीम जीवनदाता चित्तौड़गढ़,…

पूरी खबर पढ़ें →
आर.एस. मोर कॉलेज में ‘धनबाद हॉस्पिटैलिटी सेंटर’ का भव्य उद्घाटन युवाओं को मिलेगा 45 दिनों का निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण व रोजगार का अवसर
Dhanbad17 Sep

आर.एस. मोर कॉलेज में ‘धनबाद हॉस्पिटैलिटी सेंटर’ का भव्य उद्घाटन युवाओं को मिलेगा 45 दिनों का निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण व रोजगार का अवसर

जिला जनसंपर्क कार्यालय धनबाद 17 सितंबर 2026 उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने आर.एस. मोर कॉलेज,…

पूरी खबर पढ़ें →
माननीय विधायक श्री शत्रुघ्न महतो जी अंगारपथरा स्थित एरिया 4 ऑफिस पहुँचे
Dhanbad17 Sep

माननीय विधायक श्री शत्रुघ्न महतो जी अंगारपथरा स्थित एरिया 4 ऑफिस पहुँचे

आज दिन 17/9/2026 भगवान श्री विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर बाघमारा के माननीय विधायक श्री शत्रुघ्न महतो…

पूरी खबर पढ़ें →
प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही जनकल्याणकारी योजनाएं – केन्द्रीय राज्यमंत्री श्रीमती ठाकुर
Dhar17 Sep

प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही जनकल्याणकारी योजनाएं – केन्द्रीय राज्यमंत्री श्रीमती ठाकुर

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत राष्ट्रीय वयोश्री एवं एडीप योजना - दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!