Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

आर.एस. मोर कॉलेज में ‘धनबाद हॉस्पिटैलिटी सेंटर’ का भव्य उद्घाटन युवाओं को मिलेगा 45 दिनों का निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण व रोजगार का अवसर

17 Sep 2026, 07:09 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
आर.एस. मोर कॉलेज में 'धनबाद हॉस्पिटैलिटी सेंटर' का भव्य उद्घाटन युवाओं को मिलेगा 45 दिनों का निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण व रोजगार का अवसर - धनबाद, झारखंड

जिला जनसंपर्क कार्यालय
धनबाद
17 सितंबर 2026

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने आर.एस. मोर कॉलेज, गोविंदपुर परिसर में आज 'धनबाद हॉस्पिटैलिटी सेंटर' का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। यह केंद्र जिला प्रशासन धनबाद एवं एचडीएफसी बैंक व बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से 'प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन' द्वारा संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं को उद्योग की मांग के अनुरूप प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाना है। केंद्र में मल्टी फंक्शनल ऑफिस एसोसिएट्स तथा फूड एंड बेवरेज जैसे रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रमों का संचालन किया जाएगा। 45 दिनों का यह गहन आवासीय या गैर-आवासीय प्रशिक्षण पूरा करने वाले सभी सफल विद्यार्थियों को राष्ट्रीय कौशल विकास निगम का मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र दिया जाएगा। साथ ही, कोर्स पूरा होने के तुरंत बाद विद्यार्थियों को शत-प्रतिशत प्लेसमेंट सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। यह हॉस्पिटैलिटी सेंटर जिले के युवाओं को तकनीकी व व्यावहारिक रूप से दक्ष बनाकर उनके लिए रोजगार के नए द्वार खोलेगा।

उपायुक्त ने कहा कि कॉलेज परिसर में इस कौशल विकास केंद्र की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य प्राचार्य एवं फैकल्टी के सहयोग से अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इसका सीधा लाभ पहुंचाना है। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि केंद्र में कोई भी सीट रिक्त न रहे।

उपायुक्त ने प्रशिक्षण में अनुशासन और नियमित उपस्थिति के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सामान्य कॉलेज डिग्री की तुलना में स्किल डेवलपमेंट पाठ्यक्रम छोटे और समयबद्ध होते हैं। इसमें एक भी दिन की अनुपस्थिति प्रशिक्षणार्थी को काफी पीछे कर सकती है, इसलिए सभी छात्र-छात्राएं शत-प्रतिशत उपस्थिति बनाए रखें और केंद्र का पूरा लाभ उठाकर अपने भविष्य को संवारें।

वहीं, एचडीएफसी बैंक के जीआइबी स्टेट हेड श्री परविंदर सिंह तथा आर.एस. मोर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रवीण कुमार ने युवाओं को इस अवसर का लाभ उठाकर अपने करियर को नई दिशा देने के लिए प्रेरित किया।

'धनबाद हॉस्पिटैलिटी सेंटर' में बैंक ऑफ इंडिया द्वारा कंप्यूटर, फर्नीचर के अलवा अन्य सामग्री प्रदान की गई है।

समारोह में उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज, एचडीएफसी बैंक के जीआइबी स्टेट हेड श्री परविंदर सिंह, आर.एस. मोर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रवीण कुमार, डीएमएफटी टीम लीडर श्री शैलेश तिवारी, एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंधक श्री गौतम चंद्र, एलडीएम श्री अमित कुमार, बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक श्री शशि शेखर कुमार, श्री बिस्वजीत कुमार, श्री प्रशांत कुमार, श्री अमर कुमार श्रीवास्तव, डीएमएफटी परियोजना पदाधिकारी, श्री बुलबुल, झारखंड स्किलिंग स्टेट हेड, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन, श्री अरविंद, स्टेट एचआर, प्रथम टीम, श्री बुधदेव लोहर, क्लस्टर हेड, श्री निर्भय, सेंटर इंचार्ज के साथ-साथ प्रथम संस्था के सभी प्रतिनिधि, सेंटर में नामांकित छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

माननीय विधायक श्री शत्रुघ्न महतो जी अंगारपथरा स्थित एरिया 4 ऑफिस पहुँचे
Dhanbad17 Sep

माननीय विधायक श्री शत्रुघ्न महतो जी अंगारपथरा स्थित एरिया 4 ऑफिस पहुँचे

आज दिन 17/9/2026 भगवान श्री विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर बाघमारा के माननीय विधायक श्री शत्रुघ्न महतो…

पूरी खबर पढ़ें →
प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही जनकल्याणकारी योजनाएं – केन्द्रीय राज्यमंत्री श्रीमती ठाकुर
Dhar17 Sep

प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही जनकल्याणकारी योजनाएं – केन्द्रीय राज्यमंत्री श्रीमती ठाकुर

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत राष्ट्रीय वयोश्री एवं एडीप योजना - दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण…

पूरी खबर पढ़ें →
बेगूं उप चिकित्सालय में रक्तदान शिविर, 46 यूनिट रक्त एकत्रित
Chittorgarh17 Sep

बेगूं उप चिकित्सालय में रक्तदान शिविर, 46 यूनिट रक्त एकत्रित

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगूं। बेगूं उप चिकित्सालय में आज चिकित्सा विभाग द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।…

पूरी खबर पढ़ें →
सरकारी प्राथमिक विद्यालय के बच्चों की शिक्षा का स्तर अब डिजिटल रूप से परखा जायेगा
Gaurela-Pendra-Marwahi17 Sep

सरकारी प्राथमिक विद्यालय के बच्चों की शिक्षा का स्तर अब डिजिटल रूप से परखा जायेगा

छत्तीसगढ प्रदेश के सरकारी स्कूलों के के बच्चों का शिक्षा स्तर अब डिजिटल रूप से परखा जायेगा, छत्तीसगढ…

पूरी खबर पढ़ें →
केंद्रीय कैबिनेट में बुधवार को पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट 15 हजार रूपय से बढ़ाकर 25 हजार रूपय कर दी है
Nagpur17 Sep

केंद्रीय कैबिनेट में बुधवार को पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट 15 हजार रूपय से बढ़ाकर 25 हजार रूपय कर दी है

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार केंद्रीय कैबिनेट ने कल बुधवार 16 सितंबर को पीएफ के लिए बेसिक सैलरी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!