केंद्रीय कैबिनेट में बुधवार को पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट 15 हजार रूपय से बढ़ाकर 25 हजार रूपय कर दी है
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार केंद्रीय कैबिनेट ने कल बुधवार 16 सितंबर को पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट को 15 हजार रूपय से बढ़ाकर 25 हजार रूपय कर दिया है। यदि किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 25 हजार रूपय या उससे कम है तो फिर कंपनी को कर्मचारी का पीएफ जमा करना ही होगा।
यह लिमिट सैलरी और डीए दोनों पर ही लागू होती है, पूरी सीटीसी या ग्राॅस सैलरी पर नहीं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव जी नें कहा है कि सरकार के इस निर्णय से 51 लाख कर्मचारियों को पीएफ बचत का लाभ मिलेगा, अभी वर्तमान में देश में 7.89 करोड़ लोग पीएफ के दायरे में आत् हैं।
इसके पहले वर्ष 2014 में पीएफ बेसिक सैलरी की लिमिट 6,500रूपय से बढ़ाकर 15 हजार रूपय की गई थी । " पीएफ मतलब प्रोविडेंट फंड ,यह एक रिटायर्मेंट सेविंग फंड होता है, सरकार नें इसे नौकरीपेशा लोगों के लिए शूरू किया है, इसमें प्रतिमाह कर्मचारी की बेसिक सैलरी और डीए का 12% हिस्सा जमा होता है, इस फंड में कंपनी भी इतना ही 12% अपना योगदान देती है।
इसमें जमा पूरे पैसे पर ब्याज भी मिलता है, और ब्याज दर अभी 8.25% वार्षिक है, यह पैसा कर्मचारी के रिटायर्मेंट होने पर या बीच में जरूरत होने पर निकाला भी जा सकता है।" बढ़ती हुई सैलरी के हिसाब से कर्मचारियों को पीएफ और पेंशन जैसी सामाजिक सुरक्षा की सुविधाएं देनें और इस सिस्टम को नये जमानें के हिसाब से अपडेट करनें के उद्देश्य से सरकार नें यह निर्णय लिया है। इस नये नियम से -: रिटायर्मेंट के बाद कर्मचारी को मासिक पेंशन की सुविधा, रिटायर्मेंट के लिए प्रोविडेंट फंड की नियमित बचत, ईपीएफ मेंबरशिप से जुड़ा हुआ जीवन बीमा कवर आदि लाभ हो सकतें हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आज दिन 17/9/2026 भगवान श्री विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर बाघमारा के माननीय विधायक श्री शत्रुघ्न महतो…
पूरी खबर पढ़ें →
लुधियाना में युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी लुधियाना (पंकज कुमार शर्मा) लुधियाना-दिल्ली नेशनल हाईवे (NHAI)…
पूरी खबर पढ़ें →
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत राष्ट्रीय वयोश्री एवं एडीप योजना - दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगूं। बेगूं उप चिकित्सालय में आज चिकित्सा विभाग द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।…
पूरी खबर पढ़ें →
छत्तीसगढ प्रदेश के सरकारी स्कूलों के के बच्चों का शिक्षा स्तर अब डिजिटल रूप से परखा जायेगा, छत्तीसगढ…
पूरी खबर पढ़ें →
सारंगढ़-बिलाईगढ़। सारंगढ़ की मूल निवासी और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ओडिशी नृत्यांगना आर्या नंदे ने करीब दो दशकों की…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।