Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Gaurela-Pendra-Marwahi

सरकारी प्राथमिक विद्यालय के बच्चों की शिक्षा का स्तर अब डिजिटल रूप से परखा जायेगा

17 Sep 2026, 06:01 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सरकारी प्राथमिक विद्यालय के बच्चों की शिक्षा का स्तर अब डिजिटल रूप से परखा जायेगा - गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ प्रदेश के सरकारी स्कूलों के के बच्चों का शिक्षा स्तर अब डिजिटल रूप से परखा जायेगा, छत्तीसगढ राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद- एनसीईआरटी नें इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इसके लिए आंकलन के तौर पर छत्तीसगढ प्रदेश के करीब तीन सौ से अधिक प्राथमिक विद्यालयों का रेंडम चयन किया जायेगा।

प्राथमिक स्कूलों में अध्ययनरत करीब तीन हजार बच्चों को भी रेंडम तरीके से इस मूल्यांकन में शामिल किया जायेगा। इस डिजिटल आंकलन का उद्देश्य यह है कि प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों नें अपनी कक्षा के अनुसार गणित और भाषा की बुनियादी दक्षता कितनी हासिल कर पाए हैं, यह परखना है।

जानकारी अनुसार इसके अंतर्गत केवल किताबों में पढ़ी हुई चीजों को याद करनें पर ही जोर देना ही ,बल्कि बच्चों की वास्तविक समझदारी और उनके कौशल को भी देखा जायेगा ।.इस डिजिटल आंकलन में बच्चों की भाषा संबंधी बुनियादी क्षमता को भी परखा जायेगा,और यह देखा जायेगा कि बच्चे किसी भी लिखी हुई सामग्री को कितनी अच्छी तरह से पढ़ और समझ पा रहें हैं। बच्चों को अपनी बात समझाकर बनानें और भाषा का सही उपयोग करनें जैसी क्षमताओं की ओर भी ध्यान दिया जायेगा।

इससे यह समझने में मदद मिलेगी कि प्राथमिक स्तर के बच्चों का भाषा सीखने का स्तर उनकी कक्षा के हिसाब से कितना सही है। गणित विषय में बच्चों की बुनियादी जानकारी को भी परखा जायेगा, इसमें जोड़ घटाना, गुणा, भाग, संख्या का ज्ञान, गणना आदि मूलभूत अवधारणाओं से जुड़े हुए सवाल भी शामिल किए जायेंगे।

इसमें यह देखा जायेगा कि बच्चे केवल सवाल का जवाब याद करके ही बता रहे हैं या वास्तव में गणित को समझते हुए सवाल का जवाब दे रहैं। जानकारी अनुसार रेंडम चयन का उद्देश्य किसी एक स्कूल या क्षेत्र के आधार पर बच्चों के सीखने का स्तर का पता लगाने के बदले प्रदेश के प्राथमिक स्कूलों की वास्तविकता को देखना है।

यह आंकलन पूरी तरह से डिजिटल रूप से होना है। डिजिटल माध्यम में बच्चों के प्रदर्शन का डेटा सीधे सिस्टम में दर्ज किया जायेगा।

इससे परिणाम तैयार करने और अलग अलग स्कूलों या क्षेत्रों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने भी आसानी होगी। प्राथमिक कक्षाओं में भाषा और गणित की बुनियादी दक्षता बच्चों की आगे पढ़ाई के लिए नींव का काम करती है, इसलिए शुरुआत में ही यह पता लगाना जरूरी हो जाता है कि बच्चे अपना कक्षाओं के अनुसार सही तरीके से सीख समझ पा रहें या नही।

डिजिटल आंकलन में किताबी ज्ञान के बदले में बच्चों की बुनियादी ज्ञान की क्षमता पढ़ने लिखने समझने की क्षमता और गणितीय दक्षता भी बढ़ेगी ।.

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

माननीय विधायक श्री शत्रुघ्न महतो जी अंगारपथरा स्थित एरिया 4 ऑफिस पहुँचे
Dhanbad17 Sep

माननीय विधायक श्री शत्रुघ्न महतो जी अंगारपथरा स्थित एरिया 4 ऑफिस पहुँचे

आज दिन 17/9/2026 भगवान श्री विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर बाघमारा के माननीय विधायक श्री शत्रुघ्न महतो…

पूरी खबर पढ़ें →
प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही जनकल्याणकारी योजनाएं – केन्द्रीय राज्यमंत्री श्रीमती ठाकुर
Dhar17 Sep

प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही जनकल्याणकारी योजनाएं – केन्द्रीय राज्यमंत्री श्रीमती ठाकुर

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत राष्ट्रीय वयोश्री एवं एडीप योजना - दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण…

पूरी खबर पढ़ें →
बेगूं उप चिकित्सालय में रक्तदान शिविर, 46 यूनिट रक्त एकत्रित
Chittorgarh17 Sep

बेगूं उप चिकित्सालय में रक्तदान शिविर, 46 यूनिट रक्त एकत्रित

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगूं। बेगूं उप चिकित्सालय में आज चिकित्सा विभाग द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।…

पूरी खबर पढ़ें →
केंद्रीय कैबिनेट में बुधवार को पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट 15 हजार रूपय से बढ़ाकर 25 हजार रूपय कर दी है
Nagpur17 Sep

केंद्रीय कैबिनेट में बुधवार को पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट 15 हजार रूपय से बढ़ाकर 25 हजार रूपय कर दी है

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार केंद्रीय कैबिनेट ने कल बुधवार 16 सितंबर को पीएफ के लिए बेसिक सैलरी…

पूरी खबर पढ़ें →
सारंगढ़ की आर्या नंदे ने ओडिशी नृत्य से देश-विदेश में बनाई पहचान, अब ‘सेवा संकल्प अभियान ‘से दे रही जनभागीदारी का संदेश
Sarangarh-Bilaigarh17 Sep

सारंगढ़ की आर्या नंदे ने ओडिशी नृत्य से देश-विदेश में बनाई पहचान, अब ‘सेवा संकल्प अभियान ‘से दे रही जनभागीदारी का संदेश

सारंगढ़-बिलाईगढ़। सारंगढ़ की मूल निवासी और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ओडिशी नृत्यांगना आर्या नंदे ने करीब दो दशकों की…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!