Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Didwana-Kuchaman

वन विभाग द्वारा मनाया गया ओजोन दिवस

17 Sep 2026, 11:27 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
वन विभाग द्वारा मनाया गया ओजोन दिवस - डीडवाना-कुचामन, राजस्थान

डीडवाना-कुचामन, जिले में वन विभाग द्वारा बुधवार को लव कुश वाटिका कुचामन सिटी में ओजोन दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर पीएम श्री जवाहर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मेहरों की ढाणी कुचामन सिटी के कक्षा 3 से 8 तक के बच्चों एवं स्टाफ ने वन विभाग के सानिध्य में गतिविधियों का आयोजन किया गया । इस दौरान ट्रेकिंग के दौरान पौधो वन्य जीव की जानकारी दी गई। लव कुश वाटिका में स्थापित साइन बोर्ड पर लगे वन्य जीवों एवं पौधों, पक्षियों, सरीसृपों के चित्र की पहचान और उनसे संबंधित जानकारी दी गई। तत्पश्चात लव कुश वाटिका के विश्राम स्थल पर एकत्रित होकर के ओजोन दिवस के बारे में बच्चों को संबोधित किया गया जिसमें रेंजर अर्जुन राम द्वारा ओजोन परत के बारे में परिचय एवं मंच संचालन किया गया शिक्षक कमल कुमार जांगिड़ द्वारा ओजोन परत को बचाने हेतु किए जाने वाले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रयासों एवं विश्व में ग्लोबल वार्मिंग से उत्पन्न खतरों का उदाहरण (नेपाल त्रासदी) देते हुए बच्चों को संबोधित किया।

प्रधानाचार्य पीएमश्री जवाहर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंजू चौधरी ने पर्यावरण संरक्षण हेतु दैनिक जीवन में की जाने वाली गतिविधियों से संबंधित जानकारी दी तथा स्वयं के स्तर पर अपनाये जाने वाले क्रियाकलाप जैसे वृक्षारोपण, पॉलिथीन का उपयोग नहीं करनाए मिट्टी के कुल्हड़ में चाय पीना एकपड़े के बैग वितरित करने आदि अपने जीवन में उतारकर प्रेरित किया।

सहायक वन संरक्षक कमल कुमार कुमावत ने ओजोन परत एवं पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियों को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करते हुए ओजोन परत एवं जैव विविधता संरक्षण से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में शामिल होने का आह्वान किया एवं अपनी आदतों में सुधार कर अन्य लोगों को जानकारी देने हेतु प्रेरित किया तथा दोनों विद्यालय के स्टाफ विद्यार्थियों एवं वन विभाग के स्टाफ का धन्यवाद ज्ञापन किया।

इस अवसर पर बच्चों ने कविता, स्लोगन बोलकर एवं विभिन्न वेशभूषा ( चिड़िया, तोता, भालू) धारण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। चार्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें ओजोन परत के संरक्षण से संबंधित संदेश दिया गया। प्रत्येक क्लास के विजेता प्रथम तीन छात्रों को वन उत्पाद शहद भेंट कर पुरस्कृत किया गया तथा जलपान की व्यवस्था की गई । वन विभाग स्टाफए विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने मिलकर लवकुश वाटिका कुचामन परिसर में पौधा रोपण किया गया।

इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी सहायक वन संरक्षक कमल कुमार कुमावत क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रथम अश्विनी पारीक क्षेत्रीय वन अधिकारी ‌द्वितीय अर्जुन राम एवं फॉरेस्टर ओमप्रकाश मीणा व अन्य स्टाफ महेंद्र सिंह रामदेव देवाराम मंजू बगड़िया गायत्री कुमावत रामकिशन सैनी सुरेश कुमार दातार सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, गजेन्द्रसिंह विद्यालय स्टाफ पीएम श्री जवाहर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू चौधरी शिक्षक भंवरलाल रामस्वरूप सरोज शेखावत एवं महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय नेहरू की ढाणी से शिक्षक कमल कुमार जांगिड़ प्रदीप शर्मा गट्टू कुमावत आदि उपस्थित रहे बच्चों ने लव कुश वाटिका में स्थित झूले एवं ओपन जिम का आनंद लिया

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जोधपुर रेंज प्रभारी ADG हवासिंह घुमरिया ने पुलिस के अधिकारियों की ली मीटिंग
Jodhpur18 Sep

जोधपुर रेंज प्रभारी ADG हवासिंह घुमरिया ने पुलिस के अधिकारियों की ली मीटिंग

जोधपुर : जिले के पुलिस कमिश्नरेट और जोधपुर रेंज प्रभारी ADG हवासिंह घुमरिया ने पुलिस के अधिकारियों की…

पूरी खबर पढ़ें →
सात निर्दलीय पार्षदों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने का लिया निर्णय।
Jodhpur18 Sep

सात निर्दलीय पार्षदों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने का लिया निर्णय।

जोधपुर : जिले के नगर निगम चुनाव में जीते हुवे निर्दलीय प्रत्याशीयों एक साथ मिल भाजपा का बोर्ड…

पूरी खबर पढ़ें →
सीमा से पुलिस लाइन तक डीजीपी का दौरा , जवानों से संवाद से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक परखी व्यवस्थाएं,
Jodhpur18 Sep

सीमा से पुलिस लाइन तक डीजीपी का दौरा , जवानों से संवाद से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक परखी व्यवस्थाएं,

जयपुर। पश्चिमी राजस्थान के तीन दिवसीय दौरे के तहत पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा ने गुरुवार को…

पूरी खबर पढ़ें →
उमेद अस्पताल में मरीजों को बड़ी तादाद को देखते धूप-बारिश से बचाव हेतु शेड का करवाया निर्माण
Jodhpur18 Sep

उमेद अस्पताल में मरीजों को बड़ी तादाद को देखते धूप-बारिश से बचाव हेतु शेड का करवाया निर्माण

जोधपुर : उम्मेद अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों, छोटे बच्चों और उनके परिजनों को अब…

पूरी खबर पढ़ें →
टोडाभीम: कालेज के पीछे मिला युवक का शव, सांसद भजनलाल जाटव ने की निष्पक्ष जांच की मांग
Karauli18 Sep

टोडाभीम: कालेज के पीछे मिला युवक का शव, सांसद भजनलाल जाटव ने की निष्पक्ष जांच की मांग

टोडाभीम: कॉलेज के पीछे मिला सरसैना निवासी मोहन मीना का शव, निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!