यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ महराजगंज पुलिस ने जनपदभर में सघन चेकिंग अभियान चलाकर की कार्रवाई
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


ब्लैक फिल्म और टिंटेड ग्लास पर महराजगंज पुलिस का शिकंजा, 84 वाहनों के चालान और 3 सीज
महराजगंज। यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ महराजगंज पुलिस ने जनपदभर में सघन चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चले अभियान के दौरान नियम विरुद्ध ब्लैक फिल्म और टिंटेड ग्लास लगे वाहनों को विशेष रूप से जांच के दायरे में रखा गया।
अभियान के तहत क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों और यातायात पुलिस की टीमों ने प्रमुख मार्गों, चौराहों और महत्वपूर्ण स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की। खासकर चार पहिया वाहनों के शीशों पर लगी नियम विरुद्ध काली फिल्म, अत्यधिक गहरी टिंटेड फिल्म और अपारदर्शी परत की जांच की गई।
चेकिंग के दौरान नियम विरुद्ध ब्लैक फिल्म और टिंटेड ग्लास लगे 84 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 03 वाहनों को सीज किया गया। पुलिस टीमों ने कई वाहनों से मौके पर ही नियम विरुद्ध लगी काली फिल्म और टिंटेड ग्लास हटवाए तथा संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की।
पुलिस ने वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि वाहनों के शीशों पर ऐसी काली, अत्यधिक गहरी या अपारदर्शी फिल्म/परत का इस्तेमाल न करें, जिससे चालक की दृश्यता प्रभावित हो अथवा वाहन के अंदर की स्थिति स्पष्ट दिखाई न दे। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा, सुरक्षित ड्राइविंग और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक भी किया।
महराजगंज पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए चेकिंग एवं प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

प्रतापगढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी, चोरी की 8 बाइक बरामद कर निरहुआ सहित 7 चोरो को पुलिस ने…
पूरी खबर पढ़ें →
*नौचंदी जुमेरात पर नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़* *टिकट के लिए मची अफरातफरी* *दूसरी…
पूरी खबर पढ़ें →
पैकोलिया, बस्ती। पैकोलिया उप डाकघर में बीमा एवं एसबीआई से संबंधित कार्य के लिए पहुंची एक महिला ने…
पूरी खबर पढ़ें →
परिवार का इकलौता कमाने वाला था पंकज, पत्नी और दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल बस्ती। जिले के…
पूरी खबर पढ़ें →
जमीन पर खेल रहा था मासूम, मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम बस्ती। कप्तानगंज ब्लॉक के…
पूरी खबर पढ़ें →
रुधौली, बस्ती। जिले के रुधौली थाना क्षेत्र के कोहरा गांव के पास गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे सरयू…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।