कप्तानगंज में दिनदहाड़े चाकूबाजी, दुकानदार पिता-पुत्र घायल
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कप्तानगंज/बस्ती। कस्बे के आदिशक्ति नगर वार्ड में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे दिनदहाड़े बाइक सवार युवकों ने दुकानदार भगवान प्रसाद और उनके पुत्र अभिषेक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए।
प्रार्थी भगवान प्रसाद पुत्र कन्हैया लाल, निवासी नगर पंचायत कप्तानगंज, नकटी देवी बुजुर्ग वार्ड ने थाना कप्तानगंज को दी तहरीर में बताया कि वह सुबह करीब 11 बजे अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी नशे की हालत में शरीफ मोहम्मद पुत्र मोहम्मद नबी दुकान पर पहुंचा। गाली-गलौज व धमकी का विरोध करने पर आरोपी ने चाकू से उन पर और उनके पुत्र अभिषेक पर हमला कर दिया।
शोर-हल्ला मचने पर आसपास के लोग व अन्य व्यापारी मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया, जिससे पिता-पुत्र की जान बच सकी। घटना से कस्बे में हड़कंप मच गया।
मौके पर मौजूद व्यापारियों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। तहरीर में भगवान प्रसाद ने पुलिस से जान-माल की सुरक्षा और प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
थाना अध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*नौचंदी जुमेरात पर नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़* *टिकट के लिए मची अफरातफरी* *दूसरी…
पूरी खबर पढ़ें →
पचपेड़ी/गोपालपुर: पचपेड़ी के रहने वाले एक युवक की चंद्रपुर के पास नदी में मिली लाश; घटना की जांच…
पूरी खबर पढ़ें →
पैकोलिया, बस्ती। पैकोलिया उप डाकघर में बीमा एवं एसबीआई से संबंधित कार्य के लिए पहुंची एक महिला ने…
पूरी खबर पढ़ें →
धनबाद: अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ CISF की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में धनबाद के रणधीर वर्मा…
पूरी खबर पढ़ें →
परिवार का इकलौता कमाने वाला था पंकज, पत्नी और दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल बस्ती। जिले के…
पूरी खबर पढ़ें →
जमीन पर खेल रहा था मासूम, मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम बस्ती। कप्तानगंज ब्लॉक के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।