लघु उद्योग भारती महिला इकाई ने हर्षोल्लास से मनाई भगवान विश्वकर्मा जयंती’’
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जोधपुर 18 सितंबर। लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा उद्योगों के आराध्य देव भगवान विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्वक मनाई गई।
इस अवसर पर महिला सदस्यों को ’’हस्तनिर्मित उत्पादों की औद्योगिक इकाई का अवलोकन’’ करवाया गया तथा उनके उत्पादन एवं कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई।
महिला इकाई अध्यक्ष ’’श्रीमती मोना हरवानी’’ ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना से किया गया।
श्रीमती हरवानी ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा का विशेष महत्व है यदि मनुष्य को शिल्प का ज्ञान न हो तो निर्माण कार्य नही कर सकता हैं मानव सभ्यता के विकास मे इसका महत्वपूर्ण स्थान है।
इस अवसर पर उद्योगों की सफलता एवं प्रगति की कामना की गई। सभी महिला सदस्यो ने राष्ट्रहित मे अपने उद्योगो के संचालन करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान ’’श्रीमती प्रेमवती जी का सम्मान’’ भी किया गया।
कार्यक्रम में महिला इकाई उपाध्यक्ष ’’श्रीमती नलिनी बंसल’’, सचिव ’’श्रीमती कंचन लोहिया’’, कोषाध्यक्ष ’’श्रीमती शिल्पा अग्रवाल’’, सहसचिव ’’श्रीमती निधि सिंह’’, ’’श्रीमती ममता मनानी’’, कार्यकारिणी सदस्य ’’श्रीमती मीनाक्षी हर्ष, ममता लोहिया एवं ज्योति प्रजापति’’ सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जिला कलक्टर ने तहसील कार्यालय सेतरावा का किया निरीक्षण फाइलों का उचित प्रबंधन रखने तथा साफ़ सफ़ाई व्यवस्था…
पूरी खबर पढ़ें →
झालावाड़ 18 सितंबर। झालावाड़ जिले की समृद्ध जैव-विविधता में एक और आकर्षक प्रजाति का रिकॉर्ड सामने आया है।…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News18 से 19 सितंबर तक दाखिल किए जा सकेंगे नाम निर्देशन पत्र जोधपुर, 18 सितंबर। नगर निगम जोधपुर…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगू / निंबाहेड़ा। नगर परिषद निंबाहेड़ा के सभापति पद के चुनाव में भाजपा की शिल्पा…
पूरी खबर पढ़ें →
*बाबू बालमुकुंद गुप्त की जयंती पर गुड़ियानी में लगा नेत्र जांच शिविर, 300 से ज्यादा लोगों की आंखें…
पूरी खबर पढ़ें →
मैहर। जिला चिकित्सालय मैहर परिसर में गणेश उत्सव के पावन अवसर पर भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।