नगर निगम जोधपुर के अध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


18 से 19 सितंबर तक दाखिल किए जा सकेंगे नाम निर्देशन पत्र
जोधपुर, 18 सितंबर। नगर निगम जोधपुर के अध्यक्ष (Chairperson) पद को भरने के लिए साधारण निर्वाचन कराया जाएगा। अध्यक्ष का पद अनारक्षित प्रवर्ग का है।
रिटर्निंग अधिकारी, नगर निगम जोधपुर श्री राम किशोर मीणा ने बताया कि अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन पत्र रिटर्निंग अधिकारी अथवा सहायक रिटर्निंग अधिकारी को नगर निगम कार्यालय जोधपुर के सभा भवन, तृतीय तल, कक्ष संख्या 307 में प्रस्तुत किए जा सकेंगे।
19 सितंबर तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे नाम निर्देशन पत्र
उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन पत्र 18 सितंबर 2026, शुक्रवार से 19 सितंबर 2026, शनिवार तक किसी भी दिन प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 3 बजे तक अभ्यर्थी अथवा उसके प्रस्तावक द्वारा प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नाम निर्देशन पत्र के प्रारूप भी निर्धारित स्थान एवं समय पर प्राप्त किए जा सकेंगे।
21 सितंबर को होगी नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा
नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 21 सितंबर 2026, सोमवार को अपराह्न 3 बजे तक नगर निगम कार्यालय जोधपुर के सभा भवन, तृतीय तल, कक्ष संख्या 307 में की जाएगी।
22 सितंबर तक वापस ली जा सकेगी अभ्यर्थिता
अभ्यर्थिता वापस लेने की सूचना किसी अभ्यर्थी द्वारा व्यक्तिगत रूप से 22 सितंबर 2026, मंगलवार को अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित स्थान पर दी जा सकेगी।
25 सितंबर को होगा मतदान
श्री मीणा ने बताया कि निर्वाचन लड़े जाने की स्थिति में मतदान 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक नगर निगम कार्यालय जोधपुर के सभा भवन, तृतीय तल, कक्ष संख्या 307 में आयोजित निर्वाचित सदस्यों की बैठक में कराया जाएगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जिला कलक्टर ने तहसील कार्यालय सेतरावा का किया निरीक्षण फाइलों का उचित प्रबंधन रखने तथा साफ़ सफ़ाई व्यवस्था…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला कलक्टर ने तहसील कार्यालय सेतरावा का किया निरीक्षण फाइलों का उचित प्रबंधन रखने तथा साफ़ सफ़ाई व्यवस्था…
पूरी खबर पढ़ें →
झालावाड़ 18 सितंबर। झालावाड़ जिले की समृद्ध जैव-विविधता में एक और आकर्षक प्रजाति का रिकॉर्ड सामने आया है।…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर 18 सितंबर। लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा उद्योगों के आराध्य देव भगवान विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगू / निंबाहेड़ा। नगर परिषद निंबाहेड़ा के सभापति पद के चुनाव में भाजपा की शिल्पा…
पूरी खबर पढ़ें →
*सेवा संकल्प अभियान के दौरान पूर्ण करवाए जाएं अधूरे विकास कार्य- एसडीएम विजय कुमार यादव* *एसडीएम ने अधिकारियों…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।