Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Rewari

*सेवा संकल्प अभियान के दौरान पूर्ण करवाए जाएं अधूरे विकास कार्य- एसडीएम विजय कुमार यादव* *एसडीएम ने अधिकारियों व पंचायत प्रतिनिधियों को दिए निर्देश* कोसली, 18 सितंबर। एसडीएम विजय

18 Sep 2026, 03:17 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
*सेवा संकल्प अभियान के दौरान पूर्ण करवाए जाएं अधूरे विकास कार्य- एसडीएम विजय कुमार यादव* *एसडीएम ने अधिकारियों व पंचायत प्रतिनिधियों को दिए निर्देश* कोसली, 18 सितंबर। एसडीएम विजय - REWARI, हरियाणा

*सेवा संकल्प अभियान के दौरान पूर्ण करवाए जाएं अधूरे विकास कार्य- एसडीएम विजय कुमार यादव*
*एसडीएम ने अधिकारियों व पंचायत प्रतिनिधियों को दिए निर्देश*
कोसली, 18 सितंबर। एसडीएम विजय कुमार यादव ने कहा है कि सेवा संकल्प अभियान के दौरान कोसली में संभावित विकास कार्यों को अधिकारी शीघ्र पूर्ण करवाएं, जिससे कि जनता को इनका उचित लाभ मिल सके।

एसडीएम लघु सचिवालय कार्यालय में आयोजित हुई अधिकारियों व पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रशासन का पूरा प्रयास है कि कोसली को एक अत्याधुनिक शहर की तर्ज पर विकसित किया जाए।

इसी को ध्यान में रखते हुए एनटीपीसी से सीएसआर स्कीम के तहत कोसली में सार्वजनिक लाइटें लगवाई जाएंगी। ये लाइटें साल्हावास रोड व नाहड़ रोड तथा रेलवे स्टेशन रोड, कोर्ट रोड, सुबाना रोड पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर एवं गुडियानी रोड पर स्थित आईटीआई तक लगाई जाएंगी।

उन्होंने बीडीपीओ अनिल कुमार को निर्देश दिए कि पुल के दोनों ओर सर्विस रोड का सुधार करवाया जाए। इन दोनों सडक़ों पर कहीं कूड़ा-कचरा व जलभराव की समस्या नहीं होनी चाहिए।

एसडीएम ने कहा कि रेलवे स्टेशन के अंदर पार्किंग की व्यवस्था शुरु हो गई है। इसलिए स्टेशन के बाहर वाहनों की पार्किंग को बंद किया जाए।

पुलिस विभाग अवैध पार्किंग के चालान करे। राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय के खेल के मैदान की सफाई करवा कर इसे उपयोग में लाया जाए।

भाकली-2 और कोसली के जोहड़ बरसात के दिनों में ओवर फ्लो हो जाते हैं। इनके पानी की निकासी की उचित व्यवस्था होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कोसली सेक्टर में खड़ी खरपतवारों की सफाई करवाए और यहां पौधारोपण करवाया जाए। इस अवसर पर बीडीपीओ अनिल कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कास्वां, सरपंच रामकिशन जांगड़ा, विजय पूनिया आदि मौजूद रहे।

——–

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 व जन्मदिन पलवल जिले मे धूमधाम से मनाया गया
Palwal18 Sep

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 व जन्मदिन पलवल जिले मे धूमधाम से मनाया गया

पलवल /भूप सिंह सैनी रिपोटर पलवल जिले में देश के प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन उत्साह और हर्षोल्लास के…

पूरी खबर पढ़ें →

कुरुक्षेत्र को बड़ी सौगात,मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 120 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए सर्किट हाउस का किया ऐलान
Kurukshetra18 Sep

कुरुक्षेत्र को बड़ी सौगात,मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 120 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए सर्किट हाउस का किया ऐलान

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा…

पूरी खबर पढ़ें →
सेवा संकल्प अभियान के तहत रहटगांव में आशीर्वाद का दीप प्रज्वलित
Harda18 Sep

सेवा संकल्प अभियान के तहत रहटगांव में आशीर्वाद का दीप प्रज्वलित

सेवा संकल्प अभियान के तहत रहटगांव में आशीर्वाद का दीप प्रज्वलित रहटगांव। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत देश…

पूरी खबर पढ़ें →
समाज के हर वर्ग हर गरीब का आशीर्वाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ है, लाखों दीपक इसका प्रमाण – पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह
कुरुक्षेत्र:- ब्रह्मसरोवर दक्षिण तट के समीप 120 करोड़ की लागत से बनेगा सर्किट हाउस।
Kurukshetra18 Sep

कुरुक्षेत्र:- ब्रह्मसरोवर दक्षिण तट के समीप 120 करोड़ की लागत से बनेगा सर्किट हाउस।

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana कुरुक्षेत्र पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी ने की बड़ी घोषणा,ब्रह्मसरोवर दक्षिण तट के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!