Kurukshetra
डीटीपी की टीम ने राजस्व संपदा कुरुक्षेत्र के गांव दर्रा खेड़ा में अवैध निमार्ण को किया नष्ट
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


उपायुक्त के आदेशानुसार प्रशासन ने की कार्रवाई, डीटीपी की टीम ने अवैध कॉलोनी में कच्ची सडक़ों, सीवरेज लाइन, कच्चे रास्तों, डीपीसी को किया नष्ट
कुरुक्षेत्र 16 सितंबर जिला नगर योजनाकार की टीम ने उपायुक्त के आदेशानुसार राजस्व संपदा कुरुक्षेत्र के गांव दर्रा खेड़ा में दो अवैध कॉलोनी में जिला प्रशासन की मदद से तोड़-फोड़ की कार्रवाई अमल में लाई गई। जिला नगर योजनाकार अधिकारी नवीन कुमार ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि कुरुक्षेत्र के गांव दर्रा खेड़ा में 2 अवैध कालोनी में उपायुक्त के आदेशानुसार प्रशासन के सहयोग से तोड़-फोड़ की कार्रवाई अमल में लाई गई है।
डीटीपी नवीन कुमार ने कहा कि उपायुक्त के आदेशानुसार डयूटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ डीटीपी की टीम ने कुरुक्षेत्र के गांव दर्रा खेड़ा में 9.30 एकड़ व लगभग 2.5 एकड़ में पनप रही 2 अवैध कॉलोनी में दीवारों, कच्ची सडक़ों, सीवरेज लाइन, टो-वॉल, कच्चा रोड नेटवर्क को पीले पंजे से हटाया गया। उन्होंने कहा कि डीटीपी विभाग के पास कुरुक्षेत्र के गांव दर्रा खेड़ा में 9.30 एकड़ व लगभग 2.5 एकड़ में 2 अवैध कॉलोनी के पनपने का मामला आया था, जिसके उपरांत विभाग द्वारा भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों को एचडीआर एक्ट 1975 की धाराओं के तहत नोटिस जारी कर जरूरी अनुमति लेने के आदेश दिए गए थे।
परंतु भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों ना तो अवैध कालोनियों में किए जा रहें निर्माण को रोका और ना ही विभाग से अनुमति प्राप्त की। इस पर कार्रवाई करते हुए विभाग द्वारा इन अवैध कालोनियों में निर्माण को नष्ट करने का काम किया गया है
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

पैकोलिया, बस्ती। पैकोलिया उप डाकघर में बीमा एवं एसबीआई से संबंधित कार्य के लिए पहुंची एक महिला ने…
पूरी खबर पढ़ें →
धनबाद: अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ CISF की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में धनबाद के रणधीर वर्मा…
पूरी खबर पढ़ें →
परिवार का इकलौता कमाने वाला था पंकज, पत्नी और दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल बस्ती। जिले के…
पूरी खबर पढ़ें →
जमीन पर खेल रहा था मासूम, मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम बस्ती। कप्तानगंज ब्लॉक के…
पूरी खबर पढ़ें →
रुधौली, बस्ती। जिले के रुधौली थाना क्षेत्र के कोहरा गांव के पास गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे सरयू…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के गटरा पुल के पास कुआनो नदी में डूबे आमा गांव निवासी 25 वर्षीय…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।