M3M फाउंडेशन द्वारा प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

एम3एम फाउंडेशन द्वारा माननीय प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर तावडू में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन।
तावडू।एम3एम फाउंडेशन द्वारा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मोत्सव पर तावडू क्षेत्र में कई सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत ग्राम गुरनावट में हेल्थ कैम्प का आयोजन, ग्राम भंगों में वृक्षारोपण, ग्राम छारोडा एवं शिकारपुर में पोषणमाह की गतिविधि तथा ग्राम भंगों एवं ढिंगरहेड़ी विद्यालयों में बालिकाओं के साथ बैठक कर उन्हें स्वच्छता का महत्व समझा कर किया गया।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संस्था द्वारा उन गतिविधियों की एक विस्तृत सूची बनाई गई है जो इस माह के दौरान की जाएंगी। जिनमें कुछ मुख्य गतिविधियां निम्नलिखित हैं: वृक्षारोपण, विद्यालयों में प्लास्टिक वेस्ट संग्रहण पर जागरूकता सत्र, जल संरक्षण पर जागरूकता सत्र, एनीमिया पर विशेष हेल्थ कैम्प, टीबी मरीजों के लिए पोषण किट का वितरण, क्षेत्र के युवाओं को फर्स्ट-एड ट्रेनिंग, गवर्नमेंट की विभिन्न योजनाओं की जानकारी के लिए कैम्प का आयोजन, ड्रॉप-आउट बच्चों के लिए विशेष शिक्षण अभियान, नशा मुक्ति अभियान, बेरोजगार युवाओं के लिए स्किल प्रशिक्षण एवं किशोरी बालिकाओं के साथ व्यक्तिगत स्वच्छता पर सत्रों का आयोजन आदि।
इस अवसर पर संस्था की ट्रस्टी एवं चेयरपर्सन डॉ पायल कनोडिया ने अपनी खुशी जताते हुए कहा कि यह एम3एम फाउंडेशन का सौभाग्य है कि हम माननीय प्रधानमंत्री जी के विजनरी नेतृत्व में सामाजिक क्षेत्र के उत्थान में अपना योगदान दे रहे हैं। संस्था आगे भी सरकार की सोच और विभिन्न योजनाओं के साथ अलाइन करते हुए सामाजिक समावेशिता के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
एम3एम फाउंडेशन के मैनेजिंग ट्रस्टी एवं प्रेसिडेंट डॉ ऐश्वर्य महाजन ने संस्था के सेवा संकल्प अभियान के आयोजन की योजना के बारे में बताते हुए कहा कि निश्चित रूप से तावडू हमारा कार्य करने का फोकस क्षेत्र है लेकिन हमारी योजना तावडू तक सीमित नहीं है। संस्था देश के उन सभी राज्यों में सेवा संकल्प अभियान के आयोजन के लिए प्रतिबद्ध है जहां कार्य करती है। इस एक माह में हमारी कोशिश है कि हम समाज के अधिक से अधिक वंचित लोगों तक पहुंचे और उनकी सेवा का लाभ उठाएं।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







