Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगा रहे 06 आरोपी गिरफ्तार, ₹2,700 नगद एवं 52 ताश के पत्ते जब्त

18 Sep 2026, 08:13 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगा रहे 06 आरोपी गिरफ्तार, ₹2,700 नगद एवं 52 ताश के पत्ते जब्त - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप के नेतृत्व में थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा जुआ खेलने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। मुखबिर से प्राप्त सूचना पर थाना प्रभारी मोतीनगर निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत द्वारा तत्काल पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया गया।

पुलिस टीम ने गेडांजी की कुलिया, बड़ा बाजार, मोहननगर वार्ड में दबिश दी, जहां कुछ व्यक्ति ताश के 52 पत्तों पर रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस को देखकर आरोपियों ने मौके से भागने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

पूछताछ में पकड़े गए व्यक्तियों के नाम—
1. आशुतोष पिता परसूराम सोनी, उम्र 23 वर्ष, निवासी इतवारी टोरी 2.

छोटू पिता राकेश सोनी, उम्र 18 वर्ष, निवासी कांच मंदिर के पास, मछरयाई 3. विशाल पिता अरविंद सोनी, उम्र 25 वर्ष, निवासी बड़ा बाजार4.

अमन पिता मुरारी व्यास, उम्र 24 वर्ष, निवासी बड़ा बाजार 5. सत्यम पिता भागीरथ सोनी, उम्र 24 वर्ष, निवासी मोहननगर वार्ड6.

अमन पिता कैलाश सोनी, उम्र 23 वर्ष, निवासी बड़ा बाजार,होना पाया गया।पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से ₹2,700 नगद एवं 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए। आरोपियों का कृत्य धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर विधिवत कार्रवाई करते हुए थाना मोतीनगर में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मोतीनगर निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत, उप निरीक्षक लोकेश पटेल तथा आरक्षक बृजेश, अंशुल, मधुर एवं संजय की सराहनीय भूमिका रही। सागर पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों एवं जुआ-सट्टा जैसी सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

शिक्षा मंत्रालय ने ‘अपार आईडी’ की प्राइवेसी पॉलिसी बदलीः पढ़ाई के बाद नौकरी में भी काम आएगी ID, जॉब देने वाले डिग्री देख सकेंगे।
विश्व हिन्दू परिषद के स्थापना दिवस कार्यक्रम में पत्रकारों का अपमान हुआ
Gwalior18 Sep

विश्व हिन्दू परिषद के स्थापना दिवस कार्यक्रम में पत्रकारों का अपमान हुआ

मध्य्प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा नगर में स्तिथ विश्व हिन्दू परिषद ने स्थापना दिवस का कबरेज करने…

पूरी खबर पढ़ें →
बैरसिया–रुनाहा–नरसिंहगढ़ मार्ग पर पार्वती नदी के उच्चस्तरीय पुल को मिली प्रशासनिक स्वीकृति 24 करोड़ की लागत से होगा निर्माण
Bhopal18 Sep

बैरसिया–रुनाहा–नरसिंहगढ़ मार्ग पर पार्वती नदी के उच्चस्तरीय पुल को मिली प्रशासनिक स्वीकृति 24 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

*बैरसिया–रुनाहा–नरसिंहगढ़ मार्ग पर पार्वती नदी के उच्चस्तरीय पुल को मिली प्रशासनिक स्वीकृति 24 करोड़ की लागत से होगा…

पूरी खबर पढ़ें →
क्या अब बंद हो जाएगी लाडली बहना योजना नहीं मिलेगी 1500 की किस्त मामला पहुंचा हाईकोर्ट
Sagar18 Sep

क्या अब बंद हो जाएगी लाडली बहना योजना नहीं मिलेगी 1500 की किस्त मामला पहुंचा हाईकोर्ट

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को लेकर ग्वालियर स्थित…

पूरी खबर पढ़ें →
2.82 करोड़ की लागत से बनेगा फोरलेन पहुंच मार्ग, विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने किया भूमिपूजन
Sagar18 Sep

2.82 करोड़ की लागत से बनेगा फोरलेन पहुंच मार्ग, विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने किया भूमिपूजन

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *नरयावली विधानसभा क्षेत्र में विकास अब नई राहों पर…

पूरी खबर पढ़ें →
टोडाभीम: कालेज के पीछे मिला युवक का शव, सांसद भजनलाल जाटव ने की निष्पक्ष जांच की मांग
Karauli18 Sep

टोडाभीम: कालेज के पीछे मिला युवक का शव, सांसद भजनलाल जाटव ने की निष्पक्ष जांच की मांग

टोडाभीम: कॉलेज के पीछे मिला सरसैना निवासी मोहन मीना का शव, निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!