कांठ: ठेली बचाने को लेकर दो पक्षों में विवाद, मारपीट में सात घायल
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



कांठ थाना क्षेत्र के कस्बा उमरी कलां के मोहल्ला जुम्मे का बाजार में शुक्रवार को मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। मारपीट में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में पांच घायलों को जिला अस्पताल मुरादाबाद रेफर किया गया।
मोहल्ला जुम्मे का बाजार निवासी शरीफ अहमद पुत्र खलील अहमद और मोहल्ले के ही वाजिद पुत्र माजिद के बीच ठेली बचाने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज और मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के लोग मौके पर पहुंच गए और उनके बीच लाठी-डंडों के साथ धारदार हथियार भी चल गए। मारपीट में एक पक्ष के हाजी शफीक अहमद उर्फ भूरा, शरीफ अहमद, नसीम अहमद और शकील अहमद तथा दूसरे पक्ष के शमीम अहमद, साहीम अहमद और वाजिद घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों पक्षों के पांच घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस को कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए हैं। इनके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

रिपोर्टर समसुद्दीन अली शेख, हमीरपुर दिनांक: 17 सितंबर 2026 *विश्वकर्मा जयंती पर ‘विश्वकर्मा टूलकिट वितरण योजना’ के तहत…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर समसुद्दीन अली शेख, हमीरपुर दिनांक: 18 सितंबर 2026 *जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक…
पूरी खबर पढ़ें →
समसुद्दीन अली शेख, हमीरपुर दिनांक: 17 सितंबर 2026 *सेवा दिवस पर जनपद में ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान संपन्न*…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर समसुद्दीन अली शेख, हमीरपुर दिनांक: 17 सितंबर 2026 *जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति एवं बैंकर्स…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में शुक्रवार को डीएसएम इंटर कॉलेज कांठ में…
पूरी खबर पढ़ें →
टोडाभीम: कॉलेज के पीछे मिला सरसैना निवासी मोहन मीना का शव, निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।