Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Hamirpur

विश्वकर्मा जयंती पर ‘विश्वकर्मा टूलकिट वितरण योजना’ के तहत जनपद में 400 लाभार्थियों को वितरित किए गए टूलकिट हमीरपर में 350 तथा राठ में 50 लाभार्थियों को मिला ट्रलकिट, युवा उद्यमियो

18 Sep 2026, 11:16 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
विश्वकर्मा जयंती पर 'विश्वकर्मा टूलकिट वितरण योजना' के तहत जनपद में 400 लाभार्थियों को वितरित किए गए टूलकिट हमीरपर में 350 तथा राठ में 50 लाभार्थियों को मिला ट्रलकिट, युवा उद्यमियो - HAMIRPUR, उत्तर प्रदेश

रिपोर्टर समसुद्दीन अली शेख, हमीरपुर
दिनांक: 17 सितंबर 2026

*विश्वकर्मा जयंती पर ‘विश्वकर्मा टूलकिट वितरण योजना’ के तहत जनपद में 400 लाभार्थियों को वितरित किए गए टूलकिट*

*हमीरपुर में 350 तथा राठ में 50 लाभार्थियों को मिला टूलकिट, युवा उद्यमियों को ऋण चेक एवं ट्रैक्टर की चाबी भी वितरित*

हमीरपुर। विश्वकर्मा जयंती एवं सेवा संकल्प अभियान के अवसर पर जनपद में कारीगरों, हस्तशिल्पियों एवं युवा उद्यमियों को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से ‘विश्वकर्मा टूलकिट वितरण योजना’ के अंतर्गत हमीरपुर एवं राठ विधानसभा क्षेत्र में टूलकिट वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। उपायुक्त उद्योग श्रीमती जयश्री के संयोजन में आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों द्वारा कुल 400 लाभार्थियों को टूलकिट वितरित किए गए।

विकास भवन सभागार, कुछेछा में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति एवं सीडीओ श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा लाभार्थियों को टूलकिट वितरित किए गए। इस अवसर पर विधानसभा हमीरपुर क्षेत्र में 150 हलवाई एवं 200 दर्जी, कुल 350 लाभार्थियों को टूलकिट प्रदान किए गए। टूलकिट प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को अपने पारंपरिक व्यवसाय एवं कौशल को स्वरोजगार के रूप में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इसी क्रम में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), राठ में आयोजित कार्यक्रम में विधायक राठ श्रीमती मनीषा अनुरागी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जयंती राजपूत द्वारा लाभार्थियों को टूलकिट वितरित किए गए। राठ क्षेत्र में 50 दर्जी लाभार्थियों को टूलकिट प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत दो लाभार्थियों को ट्रैक्टर की चाबी प्रदान की गई। वहीं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत श्री रवीन्द्र कुमार राजपूत को ₹5 लाख का डेमो चेक प्रदान किया गया। योजनाओं के माध्यम से युवाओं एवं कारीगरों को स्वरोजगार स्थापित करने तथा अपनी आय के साधनों को मजबूत करने के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।

कार्यक्रम के माध्यम से कारीगरों एवं युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने तथा उन्हें उनके हुनर के आधार पर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में शासन की योजनाओं की उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया। टूलकिट एवं वित्तीय सहायता उपलब्ध होने से लाभार्थियों को अपने व्यवसाय को बेहतर संसाधनों के साथ आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी तथा रोजगार के अवसर सृजित करने में भी सहयोग मिलेगा।

इस प्रकार विश्वकर्मा टूलकिट वितरण योजना के अंतर्गत पूरे जनपद में कुल 400 लाभार्थियों को टूलकिट वितरित किए गए, जिसमें हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में 150 हलवाई एवं 200 दर्जी तथा राठ विधानसभा क्षेत्र में 50 दर्जी लाभार्थी शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को शासन द्वारा संचालित स्वरोजगार एवं उद्यमिता संबंधी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कांठ क्षेत्र में तेंदुओं के बढ़ते खौफ के बीच प्रशासन-वन विभाग अलर्ट
Moradabad18 Sep

कांठ क्षेत्र में तेंदुओं के बढ़ते खौफ के बीच प्रशासन-वन विभाग अलर्ट

कांठ क्षेत्र में लगातार सामने आ रही तेंदुओं की मौजूदगी और मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को देखते हुए…

पूरी खबर पढ़ें →
विरोध प्रदर्शन व्यापारी भाइयों एवं आम नागरिकों के सम्मान में कांग्रेस मैदान में…
Pratapgarh18 Sep

विरोध प्रदर्शन व्यापारी भाइयों एवं आम नागरिकों के सम्मान में कांग्रेस मैदान में…

प्रतापगढ़-व्यापारी भाइयों एवं आम नागरिकों के सम्मान में कांग्रेस मैदान में... प्रतापगढ़। ₹2,000 से अधिक के UPI लेन-देन…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला कलेक्टर रंजन ने श्री शिवराम नत्थुराम जी टाक राजकीय जिला अस्पताल का किया निरीक्षण
Jodhpur18 Sep

जिला कलेक्टर रंजन ने श्री शिवराम नत्थुराम जी टाक राजकीय जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

जोधपुर : जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने शिवराम नत्थुराम जी टाक राजकीय जिला अस्पताल का निरीक्षण कर चिकित्सा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!