Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Hamirpur

सेवा दिवस पर जनपद में ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान संपन्न पंचायत भवनों. गौशालाओं. धार्मिक स्थलों, सरोवरों एवं आमजन के घरों में एक साथ प्रज्वलित हुए दीप

18 Sep 2026, 11:16 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सेवा दिवस पर जनपद में 'आशीर्वाद का दीया' अभियान संपन्न पंचायत भवनों. गौशालाओं. धार्मिक स्थलों, सरोवरों एवं आमजन के घरों में एक साथ प्रज्वलित हुए दीप - HAMIRPUR, उत्तर प्रदेश

समसुद्दीन अली शेख, हमीरपुर
दिनांक: 17 सितंबर 2026

*सेवा दिवस पर जनपद में ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान संपन्न*

*पंचायत भवनों, गौशालाओं, धार्मिक स्थलों, सरोवरों एवं आमजन के घरों में एक साथ प्रज्वलित हुए दीप*

हमीरपुर। शासन के निर्देशों के क्रम में संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ एवं ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ के अंतर्गत आज 17 सितंबर 2026 को सेवा दिवस के अवसर पर सायं 7:00 बजे जनपद में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम व्यापक जनसहभागिता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, स्वच्छता, सद्भाव एवं सामूहिक सहभागिता का संदेश देते हुए जनपद के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर दीप प्रज्वलित किए गए।

जनपद मुख्यालय सहित नगर निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत भवनों, गौशालाओं, अन्नपूर्णा भवनों, पार्कों, कॉम्प्लेक्सों, सरोवरों, सरकारी एवं शिक्षण संस्थानों, चिकित्सा परिसरों, तीर्थ स्थलों तथा विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित परिवारों एवं आमजन के घरों में ‘आशीर्वाद के दीये’ प्रज्वलित किए गए।

*राठ में चौपरा मंदिर से हुआ दीप प्रज्वलन:* नगर पालिका परिषद राठ के चौपरा मंदिर (चौपरेश्वर) परिसर में माननीय विधायक राठ श्रीमती मनीषा अनुरागी, नगर पालिका अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी एवं पालिका कर्मचारियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित किए गए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सेवा एवं स्वच्छता के संकल्प के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।

*हमीरपुर नगर में प्रमुख स्थलों पर दीपदान:* नगर पालिका परिषद हमीरपुर में चेयरमैन श्री कुलदीप निषाद, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती शकुंतला निषाद, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा यमुना तटबंध, चौरा देवी मंदिर परिसर एवं कल्पवृक्ष सहित प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों पर दीप प्रज्वलित किए गए।

*सेवा दिवस पर विविध गतिविधियों का आयोजन*

सेवा दिवस के अवसर पर जनपद में सेवा एवं जनकल्याण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की गईं। जिला चिकित्सालय हमीरपुर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ में मरीजों को फल वितरित किए गए तथा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। वहीं विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विकास भवन हमीरपुर एवं आईटीआई राठ में पात्र लाभार्थियों को टूलकिट का वितरण किया गया।

सायं 7:00 बजे आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, लाभार्थियों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में एक साथ दीप प्रज्वलित किए जाने से सेवा दिवस का संदेश व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचा।

कार्यक्रम का उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से सेवा, स्वच्छता, सामाजिक समरसता एवं सकारात्मक जनचेतना को बढ़ावा देना रहा। जनपदवासियों ने दीप प्रज्वलित कर सेवा एवं स्वच्छता के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कांठ क्षेत्र में तेंदुओं के बढ़ते खौफ के बीच प्रशासन-वन विभाग अलर्ट
Moradabad18 Sep

कांठ क्षेत्र में तेंदुओं के बढ़ते खौफ के बीच प्रशासन-वन विभाग अलर्ट

कांठ क्षेत्र में लगातार सामने आ रही तेंदुओं की मौजूदगी और मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को देखते हुए…

पूरी खबर पढ़ें →
विरोध प्रदर्शन व्यापारी भाइयों एवं आम नागरिकों के सम्मान में कांग्रेस मैदान में…
Pratapgarh18 Sep

विरोध प्रदर्शन व्यापारी भाइयों एवं आम नागरिकों के सम्मान में कांग्रेस मैदान में…

प्रतापगढ़-व्यापारी भाइयों एवं आम नागरिकों के सम्मान में कांग्रेस मैदान में... प्रतापगढ़। ₹2,000 से अधिक के UPI लेन-देन…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला कलेक्टर रंजन ने श्री शिवराम नत्थुराम जी टाक राजकीय जिला अस्पताल का किया निरीक्षण
Jodhpur18 Sep

जिला कलेक्टर रंजन ने श्री शिवराम नत्थुराम जी टाक राजकीय जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

जोधपुर : जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने शिवराम नत्थुराम जी टाक राजकीय जिला अस्पताल का निरीक्षण कर चिकित्सा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!