रांची में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई विश्वकर्मा पूजा, श्रद्धालुओं ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना रांची
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रांची में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई विश्वकर्मा पूजा, श्रद्धालुओं ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना
रांची। श्री विश्वकर्मा धाम सेवा समिति, रातू रोड विश्वकर्मा नगर, सुखदेव नगर थाना के निकट, रांची के तत्वावधान में 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा की पूजा हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
इस अवसर पर रांची के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री विश्वकर्मा धाम पहुंचे और विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया। मधुकम, विद्यानगर, हरमू, हटिया, चटकपुर, पंडरा, पिस्का मोड़, साईं विहार कॉलोनी, नामकुम, बूटी मोड़ और चुटिया सहित विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु पूजा में शामिल हुए।
पुजारी अनंत पांडेय ने विधि-विधान के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कराई। पूजन महोत्सव के दौरान आयोजकों की ओर से भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में उत्कृष्ट सेवाकार्य के लिए मोहन शर्मा को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश पदाधिकारी संतन शर्मा, वार्ड नंबर 28 के पार्षद प्रतिनिधि राहुल चौधरी, विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय मुख्य संयोजक संतोष कुमार श्रेयांश, संरक्षक रमेश मिस्त्री, पिंटू शर्मा उर्फ नेताजी तथा छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
पूजा महोत्सव को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष राम इकबाल शर्मा, सचिव मोहन शर्मा, कोषाध्यक्ष कृष्णा शर्मा सहित संदीप कुमार शर्मा, देवेंद्र शर्मा, रवि शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, गौतम शर्मा, राजू शर्मा, कृष शर्मा, मनमोहन शर्मा, कपिल शर्मा, रामचंद्र शर्मा और वकील शर्मा समेत अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समिति की ओर से बताया गया कि भगवान विश्वकर्मा की पूजा के माध्यम से समाज में आपसी भाईचारा, एकता और धार्मिक-सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का संदेश दिया गया
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

हैदराबाद, 18 सितंबर: भद्राचलम एजेंसी क्षेत्र के चरला मंडल, कुदुनूर ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले देवरपल्ली और…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने शिवराम नत्थुराम जी टाक राजकीय जिला अस्पताल का निरीक्षण कर चिकित्सा…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : माचिया जैविक उद्यान, जोधपुर की एकमात्र शेरनी का 14 वर्ष की आयु में निधन हो गया।…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि भूमि पर अवैध रूप से संचालित टेक्सटाइल इकाइयों के विरुद्ध कार्रवाई के…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : जिले के पुलिस कमिश्नरेट और जोधपुर रेंज प्रभारी ADG हवासिंह घुमरिया ने पुलिस के अधिकारियों की…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : भवानी आदर्श विद्या मंदिर में मातृ सम्मेलन का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।