भवानी आदर्श विद्या मंदिर में हुआ मातृ सम्मेलन का आगाज
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जोधपुर : भवानी आदर्श विद्या मंदिर में मातृ सम्मेलन का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य रामचन्द्र पालीवाल ने विद्यालय का वृत्त एवं परिचय प्रस्तुत करते हुए किया।
मुख्य वक्ता गजेंद्र कंवर ने कहा कि माँ शब्द में अपार शक्ति है। माँ ही बच्चे की प्रथम गुरु होती है।
उन्होंने कहा कि हर माँ को अपने शब्द और आचरण की शक्ति को समझना चाहिए, क्योंकि वही समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। केवल स्कूली शिक्षा से बच्चा संस्कारवान नहीं बनता, उसके संस्कारों की पहली पाठशाला घर ही होता है।
आचार्य श्रीमद् विजय चिदानन्द सूरीश्वर जी महाराज ने कहा कि मातृशक्ति अतुलनीय है। माँ अपने संस्कारों से समाज का निर्माण भी कर सकती है और विनाश भी।
माँ केवल जन्म के बाद ही नहीं, गर्भावस्था से ही बच्चे में संस्कारों का बीजारोपण कर देती है। ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों की भूमिका एक माँ ही निभाती है।
अंत में विद्यालय समिति अध्यक्ष ओम प्रकाश माहेश्वरी ने सभी मातृशक्तियों का आभार व्यक्त किया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जोधपुर : जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने शिवराम नत्थुराम जी टाक राजकीय जिला अस्पताल का निरीक्षण कर चिकित्सा…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : माचिया जैविक उद्यान, जोधपुर की एकमात्र शेरनी का 14 वर्ष की आयु में निधन हो गया।…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि भूमि पर अवैध रूप से संचालित टेक्सटाइल इकाइयों के विरुद्ध कार्रवाई के…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : जिले के पुलिस कमिश्नरेट और जोधपुर रेंज प्रभारी ADG हवासिंह घुमरिया ने पुलिस के अधिकारियों की…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : जिले के नगर निगम चुनाव में जीते हुवे निर्दलीय प्रत्याशीयों एक साथ मिल भाजपा का बोर्ड…
पूरी खबर पढ़ें →
जयपुर। पश्चिमी राजस्थान के तीन दिवसीय दौरे के तहत पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा ने गुरुवार को…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।