माचिया जैविक उद्यान की 14 वर्षीय शेरनी का निधन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जोधपुर : माचिया जैविक उद्यान, जोधपुर की एकमात्र शेरनी का 14 वर्ष की आयु में निधन हो गया। शेरनी के निधन के पश्चात् पशु चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा वन विभाग के अधिकारियों तथा पुलिस एवं राजस्व विभाग के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में नियमानुसार पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई।
इसके पश्चात् अधिकारियों की मौजूदगी में माचिया वन खण्ड में नियमानुसार शेरनी का दाह संस्कार किया गया। उप वन संरक्षक वन्यजीव श्री उदा राम सियोल ने बताया कि उक्त शेरनी को 18 मार्च, 2016 को गुजरात के शक्करबाग जंतुआलय, जूनागढ़ से माचिया जैविक उद्यान लाया गया था।
उद्यान में लाए जाने के पश्चात् शेरनी ने अलग-अलग समय पर तीन शावकों को जन्म दिया, जिनका पालन-पोषण माचिया जैविक उद्यान में ही हुआ। उन्होंने बताया कि वर्तमान में माचिया जैविक उद्यान में मौजूद एकमात्र शेर भी इसी शेरनी का पुत्र है।
इस प्रकार शेरनी का माचिया जैविक उद्यान में शेरों के संरक्षण एवं प्रजनन की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पोस्टमार्टम एवं दाह संस्कार की कार्रवाई के दौरान पशु चिकित्सकों की टीम, उप वन संरक्षक, सहायक वन संरक्षक, क्षेत्रीय वन अधिकारी, माचिया जैविक उद्यान के अधिकारी-कर्मचारी तथा पुलिस विभाग से एएसआई एवं राजस्व विभाग से आरआई सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जोधपुर : जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने शिवराम नत्थुराम जी टाक राजकीय जिला अस्पताल का निरीक्षण कर चिकित्सा…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि भूमि पर अवैध रूप से संचालित टेक्सटाइल इकाइयों के विरुद्ध कार्रवाई के…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : जिले के पुलिस कमिश्नरेट और जोधपुर रेंज प्रभारी ADG हवासिंह घुमरिया ने पुलिस के अधिकारियों की…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : भवानी आदर्श विद्या मंदिर में मातृ सम्मेलन का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : जिले के नगर निगम चुनाव में जीते हुवे निर्दलीय प्रत्याशीयों एक साथ मिल भाजपा का बोर्ड…
पूरी खबर पढ़ें →
जयपुर। पश्चिमी राजस्थान के तीन दिवसीय दौरे के तहत पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा ने गुरुवार को…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।