Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

केन्द्रीय जेल सागर में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर

19 Sep 2026, 10:38 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
केन्द्रीय जेल सागर में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * केन्द्रीय जेल सागर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सागर के तत्वावधान में बंदियों के विधिक अधिकारों एवं उन्हें उपलब्ध विधिक सहायता के संबंध में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सागर एम.के.

शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती नेहा बंसल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अंकित श्रीवास्तव, डिस्ट्रिक्ट रजिस्ट्रार श्री प्रीतम बंसल, व्यवहार न्यायाधीश प्रियदर्शन गोस्वामी, व्यवहार न्यायाधीश अंकित राजपूत, जेल अधीक्षक रमेशचंद्र आर्य सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में व्यवहार न्यायाधीश प्रियदर्शन गोस्वामी ने बंदियों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व की जानकारी देते हुए नियमित रूप से व्यायाम, योग एवं ध्यान को दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने बताया कि योग एवं व्यायाम से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक संतुलन एवं सकारात्मक सोच विकसित करने में सहायता मिलती है। व्यवहार न्यायाधीशअंकित राजपूत ने बंदियों को जेल में निरूद्ध रहते हुए प्राप्त विधिक अधिकारों एवं विधिक सहायता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एम.के. शर्मा ने बंदियों को संबोधित करते हुए उनके विधिक अधिकारों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

उन्होंने बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं प्रकरणों से संबंधित विषयों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि कोई भी बंदी आर्थिक अभाव के कारण स्वयं को असहाय न समझे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बंदियों को आवश्यक विधिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। इसके बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एम.के.

शर्मा ने केन्द्रीय जेल सागर की पाकशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों के लिए तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, भोजन निर्माण की प्रक्रिया तथा पाकशाला में साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने जेल परिसर में आयोजित गणेश चतुर्थी कार्यक्रम के पंडाल का भी भ्रमण किया। इस दौरान जेल परिसर की स्वच्छता, बागवानी एवं हरियाली तथा बंदियों के लिए संचालित सकारात्मक एवं रचनात्मक गतिविधियों का अवलोकन किया।जेल परिसर के वातावरण, स्वच्छता तथा बंदियों के बीच सकारात्मक एवं रचनात्मक गतिविधियों के संचालन की सराहना करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एम.के.

शर्मा ने जेल प्रशासन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

भैसानी में जलभराव से ग्रामीण परेशान, डीएम कार्यालय पर धरने की चेतावनी
Shamli19 Sep

भैसानी में जलभराव से ग्रामीण परेशान, डीएम कार्यालय पर धरने की चेतावनी

थानाभवन (शामली)। ग्राम भैसानी में जलभराव की समस्या से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा…

पूरी खबर पढ़ें →
*कोतवाली श्यामपुर* *चैकिंग के दौरान शराब पीकर कार चलाता मिला वाहन चालक*
Haridwar19 Sep

*कोतवाली श्यामपुर* *चैकिंग के दौरान शराब पीकर कार चलाता मिला वाहन चालक*

*कोतवाली श्यामपुर* *चैकिंग के दौरान शराब पीकर कार चलाता मिला वाहन चालक* *आरोपी चालक को हिरासत में लेकर…

पूरी खबर पढ़ें →
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना हेतु विद्युत विभाग के द्वारा कैंप सेवा सेतु के अंतर्गत चंदौती और बोधगया ब्लॉक में तीसरा दिन लगाया गया l
Gaya19 Sep

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना हेतु विद्युत विभाग के द्वारा कैंप सेवा सेतु के अंतर्गत चंदौती और बोधगया ब्लॉक में तीसरा दिन लगाया गया l

दिनांक 17.09.2026 से 17.10.2026 तक सेवा सेतु के अंतर्गत चंदौती और बोधगया ब्लॉक कैंपस में प्रधानमंत्री सूर्याघर मुफ्त…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!