मिशन शक्ति 5.0: बृजमनगंज में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


मिशन शक्ति 5.0: बृजमनगंज में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी
मिशन शक्ति 5.0 जागरूकता अभियान
महराजगंज। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत शनिवार को थाना बृजमनगंज पुलिस की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम ने कस्बे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
महिला आरक्षी अंजली सिंह एवं खुशबू ने महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न अपराधों से बचाव, सुरक्षा उपायों तथा साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया। टीम ने आपात स्थिति में तत्काल सहायता के लिए 1090 महिला पावर लाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 1930 साइबर हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन तथा 102 और 108 एंबुलेंस सेवा की जानकारी दी।
इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, महिला समृद्धि योजना और स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के बारे में भी बताया गया। पुलिस टीम ने सोशल मीडिया और इंटरनेट के इस्तेमाल के दौरान सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह के उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में बिना डरे तत्काल पुलिस को सूचना दें।
अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण के प्रति जागरूक करते हुए उनके अधिकारों और उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*मैत्री द्वार से नगर पंचायत तक जगमगाए दीप* *मोदी के जन्मदिन पर हुआ दीपोत्सव* रुपईडीहा, बहराइच। प्रधानमंत्री नरेंद्र…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला मुख्यालय से महज 1 किलोमीटर दूर सड़क का हाल बेहाल, 10 साल से मिट्टी-मुरुम के भरोसे ज्वालामुखी…
पूरी खबर पढ़ें →
गाना आगामी 16 सितम्बर को टीपीएस यूट्यूब चैनल पर होगा रिलीज मुंबई : एसके तिवारी उर्फ तिवारी सरकार…
पूरी खबर पढ़ें →
शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप, श्यामदेउरवा पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा श्यामदेउरवा पुलिस कार्रवाई…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज में हत्या का खुलासा: तीन गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल .32 बोर की अवैध पिस्टल बरामद - महराजगंज।…
पूरी खबर पढ़ें →
उत्कृष्ट कार्य करने वाले राजस्व लेखपाल सम्मानित, डीएम-एसपी ने दिए प्रशस्ति पत्र राजस्व लेखपालों का सम्मान महराजगंज। निचलौल…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।